ढोंगी की करतूत..महिला की आंख पर पट्टी बांधा..फिर क्या किया..पढ़ें खबर . ..आरोपी की क्यों हुई गिरफ्तारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मस्तूरी में पुलिस ने सनसनीखेज मामले में एक ढोंगी बैदराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला और उसके पति की आंख पर पट्टी बांधकर इलाज की बात कही। इसके बाद उसने महिला के साथ शर्मनाक हरकत किया। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को धारा 354 और 354 क के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              मस्तूरी पुलिस के अनुसार 22 जून को वेदपरसदा मस्तूरी निवासी महिला ने ढोंगी बैदराज पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी अर्जुनदास मानिकपुरी झाड़ फूंक का काम करता है। शारीरिक तकलीफ के कारण अपने पति के साथ उसके घर झाड़ फूंक करवाने 22 जून को सुबह सात बजे गयी।

                अर्जुनदास ने झाड़ फूंक के पहले उसके और पति के आंख पर काली पट्टी बांधा । इसके बाद उसने लिटाकर ब्लाज खोला। सीने में नीबू रखने के बहाने गलत हरकत की। कमर के नीचे भी हाथ डाला।

            पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के बाद मामले को पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद आरोपी को धरपकड़ करने टीम को रवाना किया किया। शिकायत की जानकारी लगते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन इसके पहले आरोपी अर्जुन दास को धरदबोचा गया। 

                पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी को गिरफ्तारी के बाद थाने में रखा गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
close