तकनीक से अपडेट रहें वृद्ध समाज

Shri Mi
3 Min Read

vridh_sammanबिलासपुर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शनिवार को समाज कल्याण विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर तिफरा एवं लालखदान में संचालित ओल्डऐज डे केयर सेंटर का लोकार्पण भी किया गया।त्रिवेणी सभागार में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संभागायुक्त निहारिका बारिक सिंह ने वृद्धजनों से अनुरोध किया कि वे आधुनिक तकनीकी ज्ञान से अपडेट रहें और इंटरनेट के माध्यम से समाज और दुनिया की जानकारी रखें। इससे उनका समय अच्छा गुजरेगा और वे समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेगें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                          संभागायुक्त ने बिलासपुर में वृद्धजनों के लिए डे केयरसेंटर को एक महत्वपूर्ण जरूरत बताते हुए कहा कि इस सेंटर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ उन्हें व्यवस्थ रखने वाले गतिविधियां की जाएं। उन्होंनें सभी उपस्थित बुर्जुर्गों को स्वस्थ व खुशहाल रहने के लिए शुभकामनाएं दी।

                                        कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि समाज के हर वर्ग को यह अहसास होना चाहिए कि बुर्जुग उनके लिए कितने महत्वपूर्ण है। बुर्जुर्गों को परिवार में महत्व नहीं मिलता उनकी उपेक्षा की जा रही है। ऐसी भावना को दूर करने के लिए ओल्ड ऐज डे केयर सेंटर शुरू हो रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को समाज में अनुकूल वातावरण देने के लिए हम सबको मिलकर सोचना चाहिए। शासन द्वारा गरीब परिवारों के वृद्धजनों के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है।

                                   छ.ग. शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से हजारों वयोवृद्ध नागरिकों को धार्मिक स्थानों पर यात्रा करने का मौका मिला है। यह निश्चित रूप से एक सफल कार्यक्रम है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक पंकज वर्मा ने किया। इस मौके पर 75 एवं 80 साल से उपर के वयोवृद्ध नागरिकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक वृद्धजन सम्मानित हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close