तखतपुर क्षेत्र का जन जीवन तहस-नहस,मनियारी नदी ने तोड़ा रिकॉर्ड,पुल से 7:30 फीट ऊपर से बह रहा पानी,कलेक्टर-अब तक 100 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Chief Editor
6 Min Read

बिलासपुर(मनीष अग्रवाल और टेकचंद कारडा की रिपोर्ट)-भारी बारिश से तखतपुर समेत आसपास के कई गांव टापू में तब्दील हो चुके है। तखतपुर पुल से  मनियारी नदी साढ़े सात फिट  ऊपर से बह रही है। क्षेत्र के कई ग्राम बाढ़  की चपेट में है। आस पास के वनांचल में लगातार बारिश से क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मनियारी की सहायक छोटी नर्मदा के जलस्तर में आयी बाढ़ से ग्राम अचानकपुर और ग्राम पंचायत चितावर में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। देर रात से रेक्यु टीम अभी तक राहत बचाव कार्य मे जुटी है।मनियारी नदी का पानी रिकार्ड स्तर से करीब साढ़े सात फिट ऊपर से बह रहा है। भारी बारिश और नदी के असामान्य जलस्तर से तखतपुर समेत दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो चुके है। स्थानीय प्रशासन समेत एसडीआरएफ की टीम लोगो की जान माल की सुरक्षित करने पूरी ताकत झोंक दी है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

  कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने बताया कि करीब 100 से अधिक लोगों को अब तक रेस्क्यू किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। साथ ही खान पान की व्यवस्था भी की गयी है।डॉ मित्तर ने कहा कि  मौके पर स्थानीय और जिला प्रशासन की टीम के अलावा राज्य आपदा राहत दल के दो दर्जन से अधिक जवान राहत एवं बचाव कार्य कर रहे है। मनियारी और छोटी नर्मदा नदी की बाढ़ ने ग्राम अचानकपुर और ग्राम चितावर को सर्वाधिक प्रभावित किया है। 

      स्थानीय अधिकारी sdm आनंद रूप तिवारी और तहसीलदार भूपेंद्र जोशी ने बताया कि पूरा तखरपुर क्षेत्र मनियारी नदी के बाढ़ में घिर गया है। स्थानीय नेता और पार्षद टेकचंद ने जानकारी दी कि मनियारी नदी पर साल 1926 में अंग्रेजो ने पुल बनाया था। आज तक इतना भयंकर रूप मनियारी नदी का देखने को नही मिला है।  अब तक बारिश में पुल ऊपर से 2 या 1 फिट पानी ही बहता था। लेकिन इस साल रिकॉर्ड तोड़ साढ़े सात फिट ऊपर से पानी बह रहा है। पूर्व विधायक राजू क्षत्री घरों के साथ ही सैकड़ो घरों में कई फिट पानी भर गया है।

 टेकचंद ने बताया कि शहर के कमोबेश सभी दुकानों गोदामो और मकानों में पानी ही पानी भरा है।कारडान ने जानकरी दी कि मनियारी नदी में भीषण बाढ़ की वजह खुड़िया बांध का पानी उलट रहा है। बारिश के चलते पचारैया नाला का रूप रौद्र हो चुका है । नाला किनारे स्थित वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 12, 13 और 15 का जन जीवन तहस नहस हो चुका है। कोटा एसडीएम तिवारी ने बताया कि कलेक्टर मित्तर राहत बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रहे है। करीब 100  लोगों को  सुरक्षित स्थान सामुदायिक भवन स्कूल भवन पंचायत भवन समेत होटलों में पहुंचाया गया है। सभी के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की गयी है। अभी जगह जगह 40 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे है।  उनको निकल जा रहा है।

बाढ़ की स्थिति और प्रभवित क्षेत्र

बहरहाल थाना तखतपुर के चारों क्षेत्रों में पानी भर चुका है।1)तखतपुर से बिलासपुर जाने वाले मुख्य मार्ग काठा कोनी पुल के ऊपर पानी होने से रास्ता जाम हो  गया है ।2) मुंगेली से तखतपुर के मध्य मनियारी नदी के पुल में करीबन3 फीट पानी होने से मुंगेली और तखतपुर रास्ता बंद है।3) तखतपुर से कोटा मार्ग राजा कापा चोरमा उमरिया और खपरी गांव में  पुल के ऊपर पानी होने से रास्ता बंद है।4) तखतपुर से जरहगांव जाने वाली रोड ग्राम कुरानकापा, भतरी पूल में पानी होने से रास्ता बंद किया गया।5) तखतपुर से जुनापारा जाने वाले मार्ग में भी पानी का बहाव होने से रास्ता बंद है।

      शासन प्रशासन की माने तो तखतपुर थाना क्षेत्र के चारों ओर पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है।  डुबान क्षेत्रों में सरपंच एसपीओ और अन्य ग्राम वासियों के सहयोग से गांव में फंसे लोगों को घर खाली कराकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है।

तखतपुर में बाढ़ के हालात

1तखतपुर से मुंगेली रोड मनियारी नदी बंद

2तखतपुर से खपरी रोड जरेली में रोड़ में पानी आ गया है

3 तखतपुर से राजा कापा रोड बंद पानी आ गया है

4 करणकापा पल बंद

5 निगरबन्द से कुवा पुल के ऊपर पानी चल रहा है

6 देवतरी पोगरिया नाला से ऊपर पानी चल रहा है

7 भकुरनवापारा पुल के ऊपर पानी है

8 काठकोनी बिलासपुर मार्ग बंद

9तखतपुर से पड़रिया पकरिया मार्ग बंद

10 चितावर पुल के ऊपर 

11 तखतपुर से सवाडबरा रोड बंद

12 तखतपुर से कोडासार पुल के ऊपर पानी

13 तखतपुर से भतरी पुल  डूब गया है

14 राजपुर से समडिल रोड बंद

      खबर लिखे जाने तक राहत बचाव युद्धस्तर पर जारी है। कलेक्टर मित्तर लगातार दिशा निर्देश देने के साथ रायपुर से भी संपर्क में है

close