तखतपुर नगर पालिका के परिसीमन की तैयारी,सभी वार्डो मे होंगे एक बराबर वोटर

Shri Mi
2 Min Read
तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)-नगरपालिका के वार्डो के परिसीमन के लिए प्रक्रिया प्रांरभ कर दिया गया है।जिसमें पटवारी, नगरपालिका कर्मचारी मिलकर वार्डो का मिलकर नजरी नक्शा व मतदाताओं की जानकारी ले रहे है।इसके बाद जानकारी तहसीलदार, एसडीएम को प्रस्तुत की जाएगी।शासन के नये निर्देशों के मुताबिक सभी नगरपालिका में मतदाताओं की संख्या आधार पर वार्डो का परिसीमन किया जाना है।इसके लिए गतदिवस सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे।इसके बाद राजस्व विभाग से पटवारी और नगरपालिका के कर्मचारी दोनों मिलकर नजरी नक्शा तैयार किए है।और वार्डो में मतदाताओं की संख्या की जानकारी ले रहे है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
ये कर्मचारी नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्डो में भ्रमण करेंगे फिर सीमाकंन के लिए अंतिम रूप से क ार्यवाही एसडीएम और तहसीलदार को दी जाएगी। यह परिसिमन की प्रक्रिया 2011 के जनगणना के आधार पर किया जा रहा है जिसमें तखतपुर क ी जनसंख्या 19968 है वहीं मतदताओं की संख्या 16690 है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यह भी पढे-Chhattisgarh-अटैच शिक्षक पद पर जमे,DEO के आदेश का नहीं हो रहा पालन

यदि वर्तमान में और मतदाता सूची देखा जाए तो मतदाताओं की संख्या में लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा होगा। इसके बाद सभी मतदाताओं को नगरपालिका के वार्डो में सामान्य रूप से विभक्त किया जाएगा फिर मतदाता सभी वार्डो में समान हो जाऐंगे। एक अनुमान के मुताबिक वार्डो में मतदाताओं की संख्या 1300 से 1400 के बीच होगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close