बिलासपुर— तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अटल को विजयी बनाने शपथ दिलायी। रश्मि सिंह ने कहा पन्द्रह साल के बाद प्रदेश की कमान किसान के कंधों पर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के दर्द को महसूस किया है। यही कारण है कि सरकार बनते ही चंद घंटों में ना केवल किसानों का कर्ज माफ किया। बल्कि धान का समर्थन मूल्य को बढाया और बोनस देने का भी एलान किया। अब बारी लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को हमें मिलकर जीताना है। और केन्द्र में राहुल गांधी की सरकार बनाना है।
शपथ के दौरान तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होने कहा केन्द्र ने किसानों, नागरिकों, व्यापारियों को छलने का काम किया है। नोटबंदी कर सैकड़ों लोगों को मौत में झोंका है। लोगों को आज भी अपने खाते में पन्द्रह लाख रुपए इंतजार है। 60 महीने बीत गए..जनता अपने आप को छला महसूस कर रही है। समय आ गया है कि केन्द्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन की सरकार बनाना है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ब्लाक अध्यक्ष, त्रिभुवन साहू, संतोष कौशिक, बिरझेराम सिंगरोल, धर्मेश दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। रश्मि सिंह ने तखतपुर में ब्लाक कांग्रेस की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को जीताने का संकल्प लिया। बैठक में सुरेन्द्र कौर, जगजीत सिंह मक्कड़, जितेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे और पार्षद गण भी मौजूद थे।
अटल ने मांंगा समर्थन
इसके पहले लोकसभा प्रत्याशी अटल ने गणेश नगर में शीतला अष्ठमी की पूजा अर्चना की। मौके पर मौजूद सैकड़ों महिलाओं से आशीर्वाद लिया। अटल ने रेलवे परिक्षेत्र में पेंशनरों से भी मुलाकात की। 2004 के बाद बंद पेंशन को फिर से शुरू कराने का आश्वासन दिया।
अटल ने खपरगंज स्थित बोहरा मस्जिद में जनाब आमिल शब्बीर भाई शोएब मुस्तफा, शेख मुक्करम अली, असगर और अब्दुल भाई से मिलकर आशीर्वाद माँगा। लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने शाम को जिला उद्योग संघ के होली मिलन कार्यक्रम में भी शिरकत किया। उद्योगपतियों से समर्थन मांगा।
नीतू अटल ने भी किया संपर्क
बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव की धर्म पत्नी ने नीतू ने महिला कांग्रेस के साथ शहर के सुभाष नगर गोंड पारा बाज़ार वार्ड में घर.घर दस्तक दी। कांग्रेस को विजयी बनाने का सहयोग और आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय पार्षद ष्पा दुबे, पार्षद दीपांशु श्रीवास्तव, अमित दुबे, समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्तिथ थीं।