तलवार के साथ 5 गिरफ्तार..घटना को अंजाम देने आए थे युवक..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170813-WA0011बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान नशे में डूबे पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पांच युुवक स्कार्पियों में सवार थे। पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि पांचो युवक गनियारी और आस पास के क्षेत्र से हैं। पुलिस को स्कार्पियों से एक तलवार और चाकू मिली है। अंदेशा जताया जा रहा है कि पांचो किसी घटना को अंजाम देने बिलासपुर आए थे।

                                        सिविल लाइन पुलिस ने तेजी से फर्राटा भर रहे स्कार्पियों को जब्त किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए गाड़ी रूकवाई। बातचीत के दौरान पुलिस जानकारी मिली कि पाचों नशे में मदहोश हैं। पुलिस ने शक होने पर स्कार्पियों की जांच पड़ताल की। एक तलवार चाकू और नशे के कुछ सामानों को जब्त किया है। पाचो ने नशा कुछ ज्यादा ही किया था। बातचीत के दौरान सभी की जुबान लडखड़ा रही थी। पांचो युवकोंं ने बताया कि वे गनियारी से आए हैं।

       पुलिस को शक है कि पांचो युवक शराब पीने के बाद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने गनियारी से बिलासपुर आए हैं। पुलिस को स्कार्पियों में नशे की दवाइयां भी मिली है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अभी तक नहीं बताया है कि वे लोग बिलासपुर धारदार हथियार लेकर क्यों आए थे। फिलहाल पांचो से पूछताछ की जा रही है।

सघन जांच अभियान

             पन्द्रह अगस्त कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस का सघन जांच पड़ताल अभियान चल रहा है। जगह-जगह चौक चौराहों पर गाड़ियों को रोककर चेकिंग की जा रही है। गाड़ी के भीतर सामानों को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर जांच पड़ताल में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके पुलिस जांच पड़ताल अभियान को लेकर बहुत गंभीर है।

लावारिस स्कार्पियों थाने के सामने

               सिविल लाइन थाना के बगल वमें नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बिना नम्बर प्लेट की स्कार्पियों को लेकर लोगों में चर्चा का विषय है। एडिश्नल एसपी चन्द्राकर ने गाड़ी की पड़ताल की है। लेकिन खबर लिखे जाने तक जानकारी नहीं मिल सकी कि स्कार्पियों किसने खड़ा किया। गाड़ी का मालिक कौन है। फिलहाल गाड़ी मालिक की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। स्कार्पियों को जब्त भी कर लिया है।

close