तांबा तार चोर गिरफ्तार..चारो आरोपी न्यायालय के हवाले..पुलिस कार्रवाई में मोटरसायकल भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—हिर्री पुलिस ने तांबा केबल चोरी की शिकायत पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म भी कबूल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 18 किलोग्राम तांबा तार भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 41 (1-4), 379 अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
                  हिर्री पुलिस जानकारी के अनुसार 2 जुलाई 2022 को पेट्रोलिंग के दौरान  बोडसरा तालाब के पास 4 लड़के बोरी में सामान लेकर जाते हुए मिला। लड़कों को रोककर बोरी  तलाशी के दौरान  तांबा तार बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान  लड़कों ने बताया कि तांबा तार बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
                चारो ने सख्ती से पूछताछ के दौरान बताया कि सरगाव शराब भटठी के पीछे चुना भट्ठी से रात्रि को तांबा तार केबल और बिजली सर्विस तार को चुराया है। जुर्म कबूल किये जाने के बाद आरोपियों से 18 किलोग्राम तांबा जब्त किया गया। इसके अलावा चारो आरोपियों से मोटर सायकल को भी कब्जे में लिया गया। 
                        पकड़े गए चारो आरोपियों का नाम  हरीश यादव, माविया अहमद, अतुल गिरी गोस्वमी, और कृष्णा वर्मा है। सभी आरोपी  थाना सरगाव मुंगेली के रहने वाले हैं।
close