तायल का युवा मोर्चा ने जलाया पुतला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांकेर के पूर्व सीईओ शिव अनंत तायल का आज भाजपा युवा मोर्चा ने ताहबाहर चौक में पुतला दहन किया। युवा नेताओं ने तायल के पुतले के मुंह पर कालिख पोता और जूता-चप्पल का माला भी पहनाया। युवा नेताओं ने कहा कि महापुरूषों पर गलत टिप्पणी करने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी या व्यक्ति हो।

                           भारतीय जनता पार्टी जिला युवा मोर्टा ने आज तारबाहर चौके पर आईएएस शिव अनंत तायल का पुतला फूंका। इस मौके पर पुलिस व्यवस्था भी चौकस थी। बावजूद इसके युवा भाजपाइयों ने तायल के पुलते पर कालिख पोतने के बाद जूते चप्पल का माला पहनाया। जिला युवा मोर्टा अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के अग्रपुरुष एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में विवेकहीन टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दास्त के योग्य नहीं है।

                             युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे महापुरूषो के बारे में जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देशहित में झोंक दिया उनके खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले किसी भी अधिकारी को माफ नहीं किया जायेगा। युवा मोर्चा शिव अनंत तायल पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करती है। कार्रवाई कुछ ऐसी हो कि दोबारा कोई भी अधिकारी कर्मचारी या नेता महानपुरूषों पर गलत बयानबाजी बाज आये।

                            पुतला दहन में दुर्गेश पाण्डेय, हरि गुरूंग, विष्णु सोनी, संतोष सिंह, प्रकाश यादव, जी रवि कुमार,ऋषभ चतुर्वेदी, दीपक खण्डवा, तामेश कश्यप, अमरदीप बोलर, राकेश लालवानी, विकास सलूजा, अनुज त्रिहान, राहुल मुगल, इंशु गुप्ता,वेद रात्रे, सुधीर लालपुरे, गोपाल श्रीवास, पिंटू राव, अविनाश डे, अभिषेक गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, अंकित पाठक, अनिल देवांगन, नरेन्द्र विधानी, शत्रुघन पटेल, विजेन्द्र पटेल, मोनू वाजपेयी, योगेश बोले, अमर श्रीवास, सोनू कांछी, अंकित वाहने, अभिषेक राज, राम बाबू, अखिल शर्मा, अमन बहादुर, अमित कश्यप,हितेश साहू, अनिल उरांव,विक्की मसीह,टिंकू यादव,अमित प्रसाद,संतोष पासवान समेत भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close