तिफरा ओवरब्रिज पर विधायक शैलेश पांडे ने विधानसभा में उठाया सवाल,1 साल पहले पूरा होना था काम

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज का कार्य 30 मार्च 2019 तक पूर्ण किया जाना था। यह जानकारी नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेसी सदस्य शैलेश पांडे ने जानना चाहा कि बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज का कार्य कब तक पूर्ण किया जाना था?ओवरब्रिज की कुल लागत शासन द्वारा कितनी स्वीकृत की गई थी और ब्रिज को पूर्ण करने की तिथि शासन ने क्या रखी है?सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

जिसके जवाब में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने बताया कि बिलासपुर तिफरा ओवरब्रिज का काम 30 मार्च 2019 तक पूर्ण किया जाना था। ओवरब्रिज की कुल लागत शासन द्वारा रुपए 9255.27 लाख स्वीकृत की गई है। ओवरब्रिज को 30 जून 2020 तक पूर्ण करने की संभावित तिथि है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close