तिफरा मन्नाडोल में व्यक्ति ने लगाई फांसी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—तिफरा क्षेत्र के मन्नाडोल  में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर पुलिस जांच की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार तिफरा मन्नाडोल निवासी रामायण साहू पिता आसाराम साहू ने पत्नी की साडी से फांसी लगाकार आत्म हत्या की है। घटना की सूचना रामायण साहू का बेटा पप्पू साहू ने स्कूल से लौटने के बाद दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            पुलिस के अनुसार पप्पू जब घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। कमरे के अन्दर झांककर देखा कि पिता रामायण साहू फांसी के फंदे पर झूल रहा है। बच्चे ने घटना की सूचना पडोसियो को दी।  मृतक के पिता आसाराम साहू ने पड़ोसियो की सहयोग से दरवाजा तोड़ा। उस समय रामायण साहू फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

            घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मर्ग कायम कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पंचनामा कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की सुसाइड नोट नही मिली है। पुलिस ने बताया कि रामायण अपने बच्चे को आटो से सुबह स्कूल छोडने गया था। इसके बाद अपने कमरे में फांसी लगा लिया।

close