तिफरा स्कूल को योग में 3 गोल्ड मेडल

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20160913_214511_926बिलासपुर।आल इंडिया योग कल्चरल फेडरेशन असोसिएशन के द्वारा सेंट्रेल फेडरेशन योगा नेचुरोपैथी एवम् भारत शासन के आयुष एव परिवार कल्याण निदेशाल्य एवम् वेस्ट बेंगाल स्टेट कल्चरल एंड योग असोसिएशन द्वारा दिनाक 10 सितंबर से 16 सितंबर तक राष्ट्रीय योग चैंपियन शिप का आयोजन हावड़ा में किया ।इस आयोजन में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन ने 29th योगा नेशनल चैम्पियनशिप मे हावडा कलकत्ता मे भाग लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     इस दल मे कुल 65 लोग 14 जांजगीर चाम्पा , 17 बलौदा भाटापारा और् 34 प्रतिभागी बिलासपुर जिले से सम्मिलित हुए । इनमे 58 प्रतिभागी और सात आफिसियल जिसमे मिर्जा रज्जाक बेग , जयकौशिक , लुबीना मिर्जा,विजय तिवारी , केशव वर्मा, शिव मंगल सिंग ठाकुर, श्रीमती एस दुबे शामिल थे।

                         इस प्रतियोगिता में शा उ मा तिफरा की आरती वर्मा, चारू साहू, आकांक्षा साहू, भक्ता हंस चार प्रतिभागीयो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये 3 गोल्ड एवं 01 सिल्वर मेडल प्राप्त हुएे।प्रतिभागी बच्चो ने योग एवम सांस्कृतिक प्रस्तुती से सबका दिल जीत लिया और छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी पुरे समय उत्साहित रहे।

                           आज इस दल का बिलासपुर वापस आगमन हुआ आगमन पर आगन्तुको का पुष्प हार से स्वगात किया गया और् उन्हें मिठाई वितरित की गई । इस अवसर पर छत्तीसगड़ योग असोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष संन्दीप चोपड़े , नगर पालिका परिषद तिफरा के अध्यक्ष श्री रामु साहू , पार्षद श्री जितेंद भावे , के साथ साथ तिफरा और् बिलासपुर नगर के योग ,खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close