तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ को राष्ट्रीय पुरस्कार

Chief Editor

angan

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर ।   केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी ने मंगलवार को  नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। इनमें श्रीमती जगमती, श्रीमती राजकुमारी सोनी और श्रीमती सहोदरा सिन्हा शामिल हैं।

इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग वर्षों के लिए यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के घुरली मढ़ीपारा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जगमती को वर्ष 2011-12, कबीरधाम (कवर्धा) जिले के सहसपुर लोहारा (पश्चिम-3) की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राजकुमारी सोनी को वर्ष 2012-13 और दुर्ग जिले के ग्राम निपानी-1 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सहोदरा सिन्हा को वर्ष 2013-14 के के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशिला साहू ने तीनों पुरस्कृत कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

close