तीन दिवसीय युवा उत्सव में कलाकार पेश करेंगे हुनर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161220-WA0001बिलासपुर—17 वां राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 5 जनवरी से बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक होगें। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  बहतराई स्थित खेल प्रशिक्षण केन्द्र में  खेल एवं युवा कल्याण विभाग के 17 वां राज्य स्तरीय तीन दिवसीय युवा उत्सव का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक करेंगे। उत्सव पांच जनवरी से प्रारम्भ होकर तीन दिनों तक चलेगा।

                                    उत्सव का आयोजन स्व.लखीराम स्मृति सभागार, पं देवकीनंदन दीक्षित सभाभवन और राघवेन्द्र राव सभा भवन में भी किया जाएगा। युवा उत्सव में  देश के कोने कोने से बिलासपुर पहुंचे युवा पीढी के कलाकार तीन दिनों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन एकांकी नाटक, सितार वादन, गिटार वादन, लोकगीत, शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली का आयोजन किया जाएगा।  दूसरे दिन स्व लखीराम स्मृति सभागार में एकांकी नाटक, तात्कालिक भाषण, ओडि़सी नृत्य, कत्थक नृत्य, मृदंगम तबला, बांसुरी, वीणा पर युवा कलाकार अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

                   उत्सव के अंतिम दिन 7 जनवरी को मणिपुरी , कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, हार्मोनियम वादन, लोकनृत्य का प्रदर्शन होगा। शाम को समापन समारोह का आयोजन सिम्स के आडिटोरियम में किया जाएगा। युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलचंद्र भंजदेव करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े, सांसद लखनलाल साहू और महापौर किशोर राय उपस्थित रहेंगे।

                   समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री अमरअग्रवाल होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्रिय, कमलचंद्र भंजदेव और महापौर किशोर राय उपस्थित रहेंगे।

close