तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

Chief Editor
2 Min Read

 

Join Our WhatsApp Group Join Now

mantrmandal

रायपुर । छत्तीसगढ़ की रमन सरकार में अब तीन और मंत्री शामिल हो गए हैं। महेश गागड़ा, भैया लाल रजवाड़े और दयालदास बघेल को मिलाकर अब सरकार में मंत्रियों की संख्या तेरह हो गई है। शुक्रवार को ग्यारह बजे राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने इन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

2013 के चुनाव के बाद बनी रमन सरकार का यह पहला विस्तार है। सरकार में शामिल किए गए नए मंत्रियों में से महेश गागड़ा- बस्तर, भैयालाल रजवाड़े- सरगुजा और दयाल दास बघेल – बेमेतरा जिले का प्रतिनिधितव करते हैं। इस लिहाज से मंत्रिमंडल के इस फेरबदल में क्षेत्री. संजतुलन कायम करने की कोशिश की गई है। साथ ही जातीय समीकतरण का भी ध्यान रखा गया है। चूँकि नए शामिल मंत्रियों में महेश गागड़ा- अनुसूचित जन-जाति, भैयालाल रजवाड़े- अन्य पिछड़ा वर्ग और दयालदास बघेल- अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, सांसद और विधायकगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रबुद्ध नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सभी लोगों ने नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह की संक्षिप्त कार्रवाई का संचालन मुख्य सचिव श्री विवेक ढांड ने किया। आज जिन मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी, उन्हें मिलाकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों की संख्या तेरह हो गयी है।

close