तीन नकाबपोश एक लाख लूटकर फरार…मैनेजर को किया लाठी से घायल…राह चलते हुई लूटपाट की घटना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप मैनेजर पर बाइक सवार ने हमला कर एक लाख रूपए लूट लिया है। घायल मैनेजर ने पुलिस थाना पहुंचकर बताया है कि तीनों बाइक सवार मुंह को गमझा से ढका हुआ था। उस समय रूपए लेकर बैंक जमा करने जा रहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        पुलिस जानकारी के अनुसार बोडसरा निवासी सुरेन्द्र कौशिक चकरभाठा थाना क्षेत्र के अमसेना चौक स्थित सागर पेट्रोल पम्प में मैनेजर का काम करता है। रोज की तरह पेट्रोल पम्प से रकम लेकर चकरभाठा स्टेट बैंक जमा करने जा रहा था। दोपहर 12 बजे के आस पास छतौना मोड़ के करीब एक बाइक तीन नकाबपोश सवार करीब आए। पीछे से लाठी से हमला कर दिया। अचानक हमले से वह मोटरसायकल से गिर गया। तीनों तत्काल बैग लेकर फरार हो गए।

                 घटना के बाद सुरेन्द्र कौशिक चकरभाठा थाना पहुंचकर बताया कि बैग में पम्प के एक लाख रूपए थे। जिसे जमा करने जा रहा था। चकरभाठा पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों की तलाश हो रही है। जगह जगह मुखिबरों को दौड़ाया गया है। नाकेबन्दी कर आरोपियों की तलाश हो रही है।

पर ग हमला कर तीन अज्ञात बाईक सवार लुटेरों ने 1 लाख रु से भराल बैग छीनकर भाग निकले, लुटेरों ने गमछा बांध रखा था, मामले की शिकायत पर पुलिस नाकेबन्दी कर आरोपियों की तलाश कर रही  है।

close