तीसरे दिन बेलगहना पहुंचे कांग्रेस पदयात्री

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20151016-WA0015बिलासपुर–कांग्रेस की किसान न्याय पदयात्रा का पहला चरण आज तीसरे दिन चपोरा से बेलगना चलकर बेलगहना में खत्म हुई। पदयात्रा का जगह जगह शानदार स्वागत किया गया। बेलगहना पहुंचने से पहले कांग्रेस पदयात्री बासाझाल,बारीडीह,नवापारा,कंचनपुर, मंझवानी,दलसागर से होगर गुजरे। सभी जगह कांग्रेसियों ने दल का फूल माला से स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            14 तारीख को पदयात्रियों को पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस की झंडी दिखाकर पदयात्रियों को कोनी से रवाना किया था। आज तीसरे दिन सभी पदयात्री बेलगहना पहुंचे। जहां उनका फूल माला से शानदार स्वागत किया गया। इस बीच यात्रा के दौरान गांव गांव में राजेन्द्र शुक्ला ने लोगों को संबोधित किया। कांग्रेस की पदयात्रा के उद्देश्यों को सबके सामने रखा। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव गरीब किसान मजदूरों के हितों को लेकर शुरू किया गया है। गांवों में भी सरकार संपत्तिकर लगाने का एलान किया है। अभी तक चुनाव में किये गये 2100 रूपए धान का समर्थन मूल्य नहीं मिला है। 300 रूपए बोनस पर सरकार ने चुप्पी साध ली है। प्रदेश में आकाल के हालात हैं। मजदूर पलायन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जगह जगह संबोधित करते हुए राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस उनके हितों के लिए सड़क से संसद तक लड़ेगी। उनका समर्थन चाहिए।

                                        यात्रा में महेश दुबे,अजय सिंह,अनिल सिंह,पिनाल उपवेजा, अभिषेक सिंह मोहम्मद हाफीज, राजेन्द्र साहू, संदीप शुक्ला,रियाज जुंजानी, रामचरण विश्वकर्मास,चन्द्रिका सोनी,रामरतन पैकरा,सुरेन्द्र गुप्ता,सुमन मानिकपुरी,कैलाश नाथ भट्ट समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

close