तीसरे दिन भी विकास भवन का घेराव…कांग्रेसियों ने जनयात्रा को बताया ढकोसला…कहा गुंडागर्दी कर रहे सभापति

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— लगातार तीसरे दिन भी कांग्रेसियों ने पार्षदों और सफाई कर्मचारियों के साथ विकास भवन का घेराव किया। दो घंटे के भूख हड़ताल में कांग्रेसियों ने जमकर बयानबाजी की। सरकार और निगम प्रशासन को जमकर भला बुरा कहा। सरकार की रीति और नीति पर भी निशाना साधा।  सफाई कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग के अलावा सरकार की शराब नीति और स्थानीय विधायक के जनसंपर्क अभियान पर जमककर टीका टिप्पणी भी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       जिला कांग्रेस नेता और कांग्रेस पार्षदों ने लगातार तीसरे दिन विकास भवन का घेराव किया। निगम प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया कि सफाई कर्मचारियों की नियमितिकरण को एमआईसीई के प्रस्ताव में शामिल किया जाए। कांग्रेसियों ने शराब बिक्री रात्रि 12 बजे तक किए जाने का विरोध किया।

                कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन में अशोक अग्रवाल, बद्री जायसवाल,अरूण तिवारी,राजेश पाण्डेय,शैलेश पाण्डेय,विजय पाण्डेय,शेख नजरूद्दीन, शिवा मिश्रा,शेखर मुदलियार,शैलेन्द्र जायसवाल,तारू तिवारी,रविन्द्र सिंह,कार्टर रेड्डू,अरविन्द शुक्ला,चन्द्रप्रदीप वाजपेयी,महेश दुबे,रामशरण यादव,रमेश गुप्ता,धर्मेश शुक्ला,विष्णु यादव,ऋषि पाण्डेय,अमित तिवारी विशेष रूप से धरना प्रदर्शन में मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शराब 12 बजे तक बेचे जाने का फरमान का भी विरोध किया। वाहन चालक के साथ मारपीट की घटना पर गुस्सा जाहिर किया।

                                     वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा है। जब तक सफाई कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता है कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। अशोक जायसवाल ने 12 बजे रात्रि तक शराब बिक्री फरमान का भी विरोध किया।

                       शिवा मिश्रा ने कहा कि सरकार पगला गयी है। रात्रि 12 बजे तक शराब बेचने का फरमान जारी करने से पहले सोचना समझना जरूरी नहीं समझा गया। शराब दुकान मोहल्लों में हैं…इसका असर स्थानीय लोगों पर क्या पड़ेगा। जबकि जनता चाहती है कि शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। बावजूद इसके इस प्रकार फरमान समझ से परे है।

              धरना प्रदर्शन के दौरान  शैलेश पाण्डे  शेख नजरूद्दीन ने बताया कि लगता है कि सरकार ने निगम सफाई कर्मचारियों का सफाया करने का ठान लिया है। शहर को साफ सुथरा रखने वाले छोटे कर्मचारियों के साथ निगम सभापति मारपीट करते हैं। बावजूद इसके गुंडागर्दी करने वालों को बचा रही है। शैलेश पाण्डेय और नजरू्द्दीन ने मंत्री के जनयात्रा एक ढकोसला बताया।

           इस दौरान अरूम तिवारी ने भी स्थानीय विधायक और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अब बहुत हो चुका….। चुनाव आने दो भाजपा को सब समझ में आ जाएगा। जनता क्या चाहती है..दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

close