तीसरे दिन मध्यनगरी चौक पर चला बुलडोजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150914-WA0005बिलासपुर— हाईकोर्ट से लगातार मिल रही फटकार के बाद महीनों बाद जागा प्रशासनिक अमला और यातायात विभाग अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ काफी सख्त हो गया है। तीसरे दिन भी जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में ठेले खोमचे वालों पर बुलडोजर चला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             निगम और यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गाज आज मध्यनगरी चौक से ईदगाह चौक के आसपास सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों पर गिरी। निगम अमला और यातायात पुलिस ने बल पूर्वक बेजाकब्जा धारियों को सड़क किनारे से ना केवल हटाया बल्कि उनके सामानों को भी जब्त किया। इस बीच जिद करने वालों की धरपकड़ भी हुई।

                     मालूम हो कि दो दिन पहले ही देवकीनंदन चौक से लेकर सिम्स तक कार्रवाई की गयी थी। जिसका विरोध कांग्रेस और स्थानीय व्यापारियों ने किया था। नगर निगम की यह कार्रवाई संदेह के दायरे में है। क्योंकि निगम ने जिन पंडालों को उखाडा था उसमें से कुछ पंडाल अब भी खड़े हैं। जिसका फायदा उठाकर कुछ ठेले खोंमचे वाले अपनी दुकानदारी चलाना शुरू कर दिया है। निगम की यह कार्रवाई उस समय बेमानी नजर आती है जब बेजाकब्जा हटाओ अभियान के दौरान अधिकांश व्यापारियों से निगम महकमे ने सड़कों किनारे दुकान लगाने के एवज रसीद काटा था। वहीं कुछ पंडाल को चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

               आज एक बार फिर निगम का बुलडोजर शहर के मध्यनगरी चौक से पुलिस लाइन के बीच चला। यहां सालों से सड़क किनारे बेजाकब्जा कर दुकान संचालित कर रहे हैं। उन्हें आज जबरदस्ती हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण दस्ते को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हमेशा की तरह सड़क किनारे दुकान लगाने वालों ने आरोप लगाया कि हम दुकान चलाने के एवज में निगम को टैक्स का भुगतान करते हैं।

Share This Article
close