लूथरा उद्यान निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप..जिला पंचायत सदस्य ने की कलेक्टर से शिकायत..जांच की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 नूरी दिलेन्द्र कौशिक ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लुतरा शरीफ स्थित उद्यान निर्माण मेेेें भारी भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। नूरी दिलेन्द्र कौशिक ने बताया कि लुतरा शरीफ क्षेत्र का नाम प्रदेश और देश में सम्मान के साथ लिया जाता है। लेकिन भ्रष्टाचारियों ने नीति और नीयत को ताक पर ऱखकर क्षेत्र के नाम को कलंकित करने का जैसा बीड़ा उठा लिया है।

            अपनी शिकायत में जिला पंचायत नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि लुतरा ग्राम पंचायत में हजरत इन्शान अली शाह की दरगाह है। दरहगाह में देश विदेश की गहरी आस्था है। यहां  लगभग एक करोड़ की लागत से वन विभाग ने उद्यान का निर्माण कराया है। उद्यान निर्माण के दौरान भ्रष्टाचार का जमकर खेल हुआ है।

                नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने जानकारी दी कि उद्यान में सिर्फ ग्रील और घास लगाने में ही लाखों रूपयों का हेरफेर किया गया है। जानकारी हो कि निर्माण कार्य के दौरान पहले चरण में उद्यान में 55 किलोग्राम के कुल 70 ग्रील लगाए गए। बाद में ग्रील का वजन घटा दिया गया।  उद्यान में 200 ग्रील 38 किलोग्राम के लगाए गए । मतलब एक ग्रिल में 17 किलोग्राम लोहे की चोरी की गयी है।

              नूरी ने यह भी बताया कि उद्यान में शर्तों के अनुसार मेट घास लगाया जाना था। इसके लिए कोटेशन भी मंगवाया गया था। लेकिन शर्तों और कोटेशन को दरकिनार करते हुए ठेकेदार ने मैट घास की जगह सामान्य घास रोप दिया है। इससे जाहिर होता है कि उद्यान निर्माण के दौरान जमकर भ्रष्टाचार का खेल हुआ है। 

                            नूरी ने कहा कि मामले में जांच की बहुत जरूरत है। साथ ही दोषी पाए पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी जरूरी है।    

TAGGED: , ,
close