तेन्दूपत्ता बोनस तिहार की तैयारी शुरू,सबसे ज्यादा 21 करोड़ का बोनस पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल को मिलेगा

Shri Mi
6 Min Read

raman cabinateरायपुर।राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी वन मंडलों में तेन्दूपत्ता बोनस तिहार की तैयारी शुरू हो गई है। वन मंत्री महेश गागड़ा ने  बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की घोषणा के अनुरूप राज्य की 896 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के लगभग ग्यारह लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2016 के संग्रहण कार्य के लिए करीब 275 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा। इसके लिए आगामी दो दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक विभिन्न स्थानों पर तेन्दूपत्ता बोनस तिहार मनाया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      गागड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दो दिसम्बर को जिला मुख्यालय बीजापुर से तेन्दूपत्ता बोनस तिहार की शुरूआत करेंगे। वे सम्पूर्ण बोनस तिहार की अवधि में सात स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 18 जिला वनोपज यूनियनों (वन मंडलों ) के संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण करेंगें।

                  डॉ. सिंह बीजापुर के कार्यक्रम में दो दिसम्बर को बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बोनस का ऑनलाइन वितरण करेंगे। वन मंत्री ने बीजापुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

                 वन मंत्री ने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए राज्य में सबसे ज्यादा 23 करोड़ रुपए का बोनस उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल के वनवासियों को मिलेगा। वहां के 38 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। इसके बाद दूसरे नम्बर पर धरमजयगढ़ वनमण्डल के 47 हजार संग्राहकों को 21 करोड़ रुपए और गरियाबंद वनमण्डल के 55 हजार संग्राहकों को 19 करोड़ रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा।

                 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दिसम्बर महीने की 2 से 11 तारीख तक विभिन्न जिलों में आयोजित बोनस तिहार समारोह में संग्राहकों को यह राशि वितरित करेंगे। तेन्दूपत्ते का व्यापार करने वाली राज्य की कुल 901 प्राथमिक समितियों में से पिछले साल लाभ कमाने वाली 896 समितियों से जुड़े संगा्रहकों को यह बोनस मिलने जा रहा है।

                तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य से जुड़े लगभग 14 लाख परिवारों में से लगभग 11 लाख परिवारों को इस दौरान 274 करोड़ 54 लाख रुपए का बोनस मिलेगा।  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह 2 दिसम्बर को राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर  जिले से तेन्दूपत्ता बोनस तिहार की शुरूआत करेंगे। वन मंत्री महेश गागड़ा ने आज बीजापुर जिले का दौरा कर इसके लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

                  वन मंत्री ने बताया कि बीजापुर वनमण्डल के 48 हजार संग्राहक परिवारों को 14 करोड़ 55 हजार रुपए, सुकमा वनमण्डल के 56 हजार परिवारों को 9 करोड़ 9 लाख रुपए, दंतेवाड़ा के 20 हजार परिवारों को 2 करोड़ 86 लाख रुपए, जगदलपुर के  33 हजार परिवारों को 93 लाख रूपए, दक्षिण कोण्डागांव वनमण्डल के साढ़े 30 हजार परिवारों को एक करोड़ 67 लाख रुपए, केशकाल वन मण्डल के 28 हजार परिवारों को दो करोड़ 36 लाख रुपए, नारायणपुर वनमण्डल के 16 हजार परिवारों को 2 करोड़ रुपए, पूर्व भानुप्रतापपुर वनमण्डल के 38 हजार परिवारों को  23 करोड़ रुपए, पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डल के 37 हजार परिवारों को साढ़े 11 करोड़ रुपए और कांकेर वनमण्डल के 31 हजार परिवारों को 7 करोड़ 24 लाख रुपए का तेन्दूपत्ता बोनस वितरित किया जाएगा।

                    राजनांदगांव वनमण्डल के 52 हजार संग्राहक परिवारों को साढ़े 15 करोड़ रुपए, खैरागढ़ वनमण्डल के 21 हजार परिवारों को 4 करोड़ 73 लाख रुपए, बालोद वनमण्डल के 23 हजार संगा्रहक परिवारों को 4 करोड़ 9 लाख रुपए, कवर्धा वनमण्डल के साढ़े 26 हजार संग्राहक परिवारों को 5 करोड़ 95 लाख रुपए, धमतरी के 31 हजार संग्राहकों को 5 करोड़ 16 लाख रुपए, गरियाबंद जिले के साढ़े 55 हजार परिवारों को 19 करोड़ 14 लाख रुपए, महासमुंद जिले के 84 हजार संग्राहक परिवारों को 16 करोड़ 42 लाख रुपए, बलोदाबाजार-भाटापारा जिले के 19 हजार संग्राहक परिवारों को 5 करोड़ 3 लाख रुपए, बिलासपुर जिले के साढ़े 21 हजार संग्राहक परिवारों को 5 करोड़ 27 लाख और मरवाही वनमण्डल में 17 हजार संग्राहकों को 2 करोड़ 99 लाख रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा।

                 जांजगीर-चाम्पा वन मण्डल में 8 हजार संग्राहकों को 94 लाख रुपए, रायगढ़ जिले के 47 हजार संग्राहक परिवारों को 11 करोड़ 19 लाख, धर्मजयगढ़ वनमण्डल के 48 हजार संग्राहकों को 21 करोड़ 3 लाख, कोरबा वनमण्डल के 19 हजार संग्राहकों को 13 करोड़ 3 लाख रुपए, कटघोरा के 50 हजार संग्राकों को 15 करोड़ 44 लाख, जशपुर नगर के 32 हजार संग्राहकों को 5 करोड़ 6 लाख, मनेन्द्रगढ़ वनमण्डल के 23 हजार संग्राहकों को  6 करोड़ 61 लाख, कोरिया वनमण्डल के 16 हजार संग्राहकों को 4 करोड़ 46 लाख रुपए, सरगुजा वनमण्डल  30 हजार संग्राहकों को 6 करोड़ 19 लाख, बलरामपुर वनमण्डल के 90 हजार संग्राहकों को 17 करोड़ 77 लाख और सूरजपूर वनमण्डल के 42 हजार संग्राहक परिवारों को 13 करोड़ 60 लाख रुपए का बोनस वितरित किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close