तैयार हुई नान कार्यालय घेरने की रणनीति

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

25 RUDRAKSHA 15बिलासपुर— कांग्रेस लोकसभा कार्यकारिणी की बैठक आज कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक में यूथ विंग के नेता विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर लोकसभा बिलासपुर प्रभारी मुकेश मोदी ने यूथ नेताओं को जमकर रिचार्ज किया। उन्होंने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम यूथ नेताओं और नान घोटाले को उजागर करने वालों को समर्पित है। उन्होंने उपस्थित लोगों को रिचार्च करते हुए कहा कि 28 जुलाई को प्रदेश स्तर पर सभी नान कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। मोदी ने कहा कि आगामी 23 अगस्त से 31 अगस्त के बीच होने वाले छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस लोकसभा कार्यकारिणी एनएसयूई का पूर्ण समर्थन करेगी।

                           यूथ विंग को संबोधित करने के बाद मुकेश मोदी ने बताया कि इस समय कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता रमन सरकार से अजीज आ चुकी है। प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला है। लोग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। बदलाव देखना चाहते हैं। कांग्रेस पहले भी जनता के साथ थी और अब भी है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में स्थित नान कार्यालयों और गोदामों का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस के इस अभियान को प्रदेश के किसानों का भरपूर समर्थन होने का आश्वासन मिला है।

                               बिलासपुर लोकसभा के अध्यक्ष मोदी ने कहा कि विधानसभा पदाधिकारियों का जल्द ही मनोनयन किया जाएगा। संगठन में काम के बढ़ते दबाव के चलते पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय जनता हमसे समर्थन मांग रही है। हमारा समर्थन हमेशा से गरीबों और किसानों के साथ रहा है। इसी बात के मद्देनजर आज यूथ विंग को विशेष रूप से उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया है। 28 तारीख को इसका असर देखने को मिल जाएगा।

                                 मोदी ने बताया कि एनएसयूआई का मदर पार्टी कांग्रेस ही है हम उसके बड़े भाई की तरह है। जाहीर सी बात है कि छात्र संघ चुनाव में उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से भरपूर समर्थन मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग चुन कर छात्र संघ में आएंगे तो कांग्रेस को नई शक्ति मिलेगी।

close