बिलासपुर— तोरवा थाना के देवरीखु्र्द क्षेत्र में देर रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोरी के समय परिवार घर में ही था। पुलिस जानकारी के अनुसार रात्रि 12 बजे के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार चोरों ने मकान से गोल्ड और कुछ नगदी रकम पार किया है। कुल मिलाकर लगभग दो लाख की चोरी हुई है। मकान मालिक के अनुसार आरोपी मोटर सायकल से आए थे। उनकी उम्र करीब 20 से 25 साल होगी। मकान मालिक दिनेश ने बताया कि चोरों ने मोटर सायकल से पेट्रोल भी चुराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द निवासी दिनेश के घर में रात्रि 12 बजे के बाद चोरी हुई है। हुलिया के अनुसार आरोपी नशे के आदि हो सकते हैं। रिपोर्ट लिख ली गयी है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।