थाने में फांसी की कोशिश-थानेदार समेत 8 पुलिसकर्मी संस्पेंड..सिन्हा करेंगे जांच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20170307_192047_856बिलासपुर— सरकंडा थाने में एक युवक ने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर लाकअप के भीतर आत्महत्या का प्रयास करते पाया गया। युवक का नाम चन्द्रशेखर गायकवाड़ पिता भागवत गायकवाड़ महासमुंद का रहने वाला है। पुलिस जानकारी के अनुसार युवक कृषि महाविद्यालय में पढ़ाई करता है। उसे छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला निवासी चन्द्रशेखर गायकवाड़ को पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में धारा 354,506 के तहत हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया। चन्द्रशेखर गायकवाड़ इमलीभाठा सरकंडा में रह कर पढाई कर रहा था। उसके खिलाफ नवम्बर 2016 में एक युवती से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप थाने में दर्ज था।

                sarkanda thanaमामले में फरार आरोपी की पता साजी के दौरान पता चला की युवक अपने पैतृक ग्राम महासमुंद में है। सरकंड़ा थाने के जवान उसे लेकर कल शाम बिलासपुर पहुंचे। आज चन्द्रशेखर को जेल दाखिल भेजने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान उसने दोपहर 1 बजे  लॉकप में चादर को गले में बांध कर कसने का प्रयास करने लगा। युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

             युवक के गिरने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मियो ने आनन-फानन में फंदा खोलकर सिम्स में उपचार के लिए दाखिल कराया। डॉक्टरो ने चन्द्रशेखर को आईसीसीयू में दाखिल कराया है। बहरहाल आरोपी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित

           DSC_0006कस्टडी में फांसी लगाने की सूचना के बाद पुलिस कप्तान मंयंक श्रीवास्तव ने थानेदार समेत आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है। पुलिस कप्तान  के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आरोपी ने स्टाफ की लापरवाही के हवालात के अन्दर आत्महत्या का प्रयास किया है। लापरवाही को देखते हुए थाने एस.एन,शुक्ला, उप निरीक्षक जलील खान.सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल,प्रधान आरक्षक राम नरेश साहू, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय,आरक्षक शिवचरण सिंह,आरक्षक प्रहलाद सोनवानी और आरक्षक आर.बसंत पटेल को निलंबित कर रक्षित केन्द्र से अटैच कर दिया है।

                                           पुलिस कप्तान ने बताया कि मामले में नगरपुलिस अधीक्षक कोलवाली आईएएस शलभ सिन्हा जांच करेंगे।

close