थाने से चन्द कदम दूर मिली ओला टैक्सी चालक की लाश…सवारियों ने दिया घटना को अंजाम…वाहन लेकर फरार….

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर– कोनी थाना से चन्द कदम दूर रतनपुर मुख्य मार्ग पर लाश मिलने से सनसनी फैल गयी ।  आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानलेवा हमला के बाद युवक को सड़क किनारे फेक दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि लाश ओला टैक्सी चालक अशोक मौर्य की है। अशोक मौर्य  का घर तोरवा धान मण्डी क्षेत्र में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          दोपहर को करीब 11 बजे पुलिस जानकारी मिली कि रतनपुर रोड़ पर थाने से चंद मीटर दूर  सड़क एक युवक की लाश महपली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतक का नाम अशोक मोर्य हैर। तोरवा धान मण्डी का रहने वाला है। ओला टैक्सी चलाता है। गुरूवार की रात करीब 11 बजे आन लाइन मांग पर टैक्सी लेकर निकला। लेकिन सुबह तक घरवालों को स्थिति की जानकारी नहीं मिली।

                पुलिस को जानकारी मिली कि अशोक मौर्य घर से निकलने के बाद परिवार के सम्पर्क में रहता था। लेकिन लगातार फोन किेए जाने के बाद भी सम्पर्क नहीं हो सका। इसी बीच प्रेस क्लब सह सचिव उमेश मौर्य ने पुलिस को बताया की मृतक उनका रिश्तेदार हैं। रात्रि को टैक्सी लेकर निकले हैं। टैक्सी का नम्बर सीजी 19 ए एल —5173 है। लेकिन टैक्सी का कहीं अता पता नहीं है।

                       इस पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि हत्या के फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close