थोक में पकड़ाये जुआरी…पुलिस की बड़ी कार्रवाई…नगद के साथ कई वाहन जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170707-WA0026 IMG-20170707-WA0029बिलासपुर।पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश पर कोटा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 लोगों को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है। जुआरियों के वाहनों को जब्त करते हुए बीस हजार रूपए से नगद बरामद किया गया है। जुआरियों के पास से पुलिस को करीब एक दर्जन मोबाइल भी मिले हैं।
(सीजी वाल के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                         पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव को जानकारी मिली कि कोटा थाना क्षेत्र के गांव कपसिया कला में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सभी जुआरी प्लान्टेशन में अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी आईपीएस दिब्याँग  पटेल के साथ कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में 14 लोगों को ताश की पत्ती के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घेराबंदी से बचने के लिए लोगों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सभी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार कुछ जुआरी भागने में कामयाब भी हो गये।

                                                     एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि जुआरियों के पास से 10 नग मोबाइल, 6 मोटरसायकल, दो पैकेट 52 पत्ती बरामद किए गए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को नगद में बीस हजार से अधिक रूपए मिले हैं। गिरफ्तार जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम
IMG-20170707-WA0028
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से जितेन्द्र कुमार पिता बुधारी राम खैरझीरिन कोटा,राजाराम पिता हेमदत्त सतनामी बेलगहना,विश्ववेसरा पिता लिखिल करगी कला,शिव प्रसाद पिता पुसऊराम बरेड लखोदना,कोटा, सुखपाल पिता चिरौंजी लाल, लखोदना, लक्ष्मीनारायण अनंत पिता पुल्लशंकर दर्रीकांपा, दिलीप कुमार बघेल पिता जवाहर लाल नरोतीकांपा,मंगल भास्कर पिता मालिक राम कपसिया तखतपुर,दिनेश कुमार सतनामी पिता सौंखीलाल घोंघाडीह,शिवचरण पिता जेठूराम सतनामी नरौतीकांपा,संजय विश्वकर्मा पिता सुखीराम करगीकोटा पड़ावपारा,भवानी लहरे पिता धनीलाल कपसिया कला, राजाराम खाण्डे पिता महेत्तर खाण्डे दर्रीकांपा और महेन्द्र पाण्डेय पिता शेखर पाण्डेय खम्हरिया पोंड़ी तखतपुर का नाम है।

close