दंतेवाड़ा-दंतेवाड़ा जिले के कोंडासावली कैंप के समीप नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया है।केन्द्रीय सुरक्षा बल के उप पुलिस महानिरीक्षक डी एन लाल ने बताया कि आज जवान गश्त पर निकले थे, कैम्पस से कुछ दूरी पर नक्सलियों द्वारा लगाये गये बारूदी सुरंग को बम विरोधी दस्ता ने खोजकर निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि दो जगह नक्सलियों ने पांच-पांच किलो का वजनी बारूदी सुरंग जमीन पर लगाया था। समय रहते इसे निष्क्रिय कर दिया गया। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्एप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |