दंतेवाड़ा-BJP नेता समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

दंतेवाड़ा। नक्सलियों(Naxal) को ट्रैक्टर सप्लाई करते भाजपा(BJP) के जिला उपाध्यक्ष समेत दो नक्सली मददगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों के ट्रैक्टर सप्लाई करते जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी और 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी अजय अलामी जनमिलिशिया कमांडर के साथ एक अन्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 10 सालों से माओवादियों को सामान सप्लाई कर रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस को और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीदें हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close