दयालबंद स्कूल मे संभागायुक्त ने ली क्लास

cgwallmanager
2 Min Read

dayalband_boraबिलासपुर। संभागायुक्त सोनमणि बोरा गुरुवार को दयालबंद स्थित नरहर वामन राव गोरे पूर्व माध्यमिक शाला पहुंचें। उल्लेखनीय है कि श्री बोरा ने उक्त स्कूल को शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत् गोद लिया है। उक्त स्कूल में सकारात्मक परिणाम दिखने लगा है। पहले की बजाय अब स्कूली बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। इस मौके पर कलेक्टर अन्बलगन पी., आयुक्त नगर निगम रानू साहू सहित संबंधित लोग उपस्थित थे। संभागायुक्त श्री बोरा ने सबसे पहले कक्षा 8वीं में पहुंचे। उन्होंने स्कूली बच्चों से आज के दिवस के बारे में पूछा, तो बच्चों ने बताया मकर संक्राति। उन्होंने बच्चों से मकर संक्राति पर्व के संबंध में पूछा कि क्यों मनाया जाता है। श्री बोरा ने बोर्ड में ग्लोब का चित्र बनाकर कर्क एवं मकर रेखा और सूर्य की स्थिति के बारे में बच्चों को पढ़ाया। इस दौरान मौके पर उपस्थित स्कूल प्राचार्य को निर्देशित किया कि समय-समय पर स्कूली बच्चों के लिए वाद-विवाद एवं क्वीज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम रखें। इससे बच्चों में ग्रहण करने की क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूली बच्चों को पढ़ाई के दौरान बोर्ड में भी लिखवाने का अभ्यास कराएं। इससे उनमें आत्मविश्वास जागृत होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             संभागायुक्त ने यहां के अधोसंरचना को पुख्ता करने जिला कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम को निर्देशित किया है। स्कूल परिसर की साफ-सफाई के साथ ही व्यवस्थित करने के लिए यहां के अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश दिये हैं। स्कूल परिसर के विद्युत खंभें को भी शिफ्ट किया जायेगा। स्कूल के उपर स्थित सामुदायिक भवन के लिए अलग से रास्ता बनाया जायेगा। ताकि स्कूली बच्चों एवं परिसर पर इसका प्रभाव न पड़े। विभिन्न कार्यों को समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य ने स्कूल के गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

close