दलितों पर हुए हिंसा के विरोध में देशव्यापी भूख हड़ताल करेगी कांग्रेस

Shri Mi
2 Min Read

नई दिल्ली।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नौ अप्रैल को देशव्यापी भूख हड़ताल करेगी। देश भर में सांप्रदायिक सद्भाव की सुरक्षा और उसे बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस का यह भूख हड़ताल दलितों के भारत बंद के दौरान हुए हिंसा के विरोध में भी है।बता दें कि दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान कुछ लोगों ने प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कई जगह छिटपुट हिंसा को भी अंजाम दिया था।पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान 11 से लोगों की मौत हो गई थी जबकि पुलिस के दो जवानों की भी मौत गोली लगने के कारण हो गई थी।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

Join Our WhatsApp Group Join Now

ऐसा माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस पार्टी संसद सत्र खत्म होने के बाद सड़कों पर घेरने की कोशिश में है।सरकार को संसद में विपक्षी दलों ने बैंक घोटाला, आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा सहित कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। वहीं कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और वाईएसआर कांग्रेस समेत कई दलों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाने के लिए नोटिस दिया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close