दसवीं बोर्ड में लड़कियों का दबदबा..मस्तूरी की विनिता को दूसरा स्थान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

cgvyapamबिलासपुर– माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के हाथों दसबी बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। मस्तूरी बिलासपुर की छात्रा विनिता पटेल ने 97.67 अंक हासिल बिलासपुर संभाग का नाम रोशन किया है। मेरिट में पहला स्थान धमतरी के छात्र चेतन अग्रवाल ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल किया है। टाप 27 में विनिता के अलावा बिलासपुर जिले के यूगेश ने 11 वां स्थान हासिल किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  रायपुर में रिजल्ट की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इस बार दसवीं में 61 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने उत्तीर्ण किया है। छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर परिणाम दिया है। छात्राओं  ने छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत 59.86 के मुकाबले 62.6 प्रतिशत है। केदार कश्यप ने टाप मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

                     माध्यमिक शिक्षा मण्डल के घोषित परिणाम के अनुसार धमतरी के चेतन अग्रवाल पिता बिहारीलाल अग्रवाल मांता किरनलता अग्रवाल को 600 में से 589 अंक हासिल किया है। चेतन ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी तरह बिलासपुर के मस्तूरी निवासी गोपाल प्रसाद और उर्मिला पटेल की बेटी विनीता पटेल ने 600 में से 584 अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान बनाया है। विनिता को कुल 97.67 अंक मिले हैं। मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान रायपुर के कार्तिक राम और केवरा बाई साहू का बेटा करन साहू ने हासिल किया है। करन साहू के दसवी बोर्ड में 584 अंक के साथ 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

                           जांजगीर चांपा जिले के कटकोना स्कूल के छात्र अमन कुमार पिता राजकुमार माता कलावती ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट लिस्ट में पाचवां स्थान हासिल किया है। जांजगीर के ही विवेक कुमार रात्रे पिता भूपेन्द्र कुमार रात्रे माता अनुसुइया रात्रे ने 97 प्रतिशत अंक के साथ मेरिट लिस्ट के आठवे क्रम में स्थान बनाया है।

प्रदेश के टाप 27 दसवीं बोर्ड छात्र छात्राएं
1.चेतन अग्रवाल पिता बिहारीलाल अग्रवाल माता किरणलता अग्रवाल धमतरी,2, विनिता पटेल पिता गोपाल पटेल माता उर्मिला पटेल मस्तूरी बिलासपुर ,3,करन साहू पिता कार्तिक पटेल माता केवरा बाई साहू गुमा रायपुर 4, देवाशीष पटेल पिता पिताम्बर पटेल माता अन्नपूर्णा पटेल कालीबाड़ी रायपुर,5, अमन कुमार पिता राज कुमार माता कलावती खुर्द जांजगीर चांपा 6,  महेन्द्र कुमार बेहरा पिता अमृत बेहरा माता ममता बेहरा जशपुर नगर 7, लकी देवांगन पिता डेरहा देवांगन माता कल्याणी देवांगन. टिटुरिथ दुर्ग 8 , विवेक कुमार रात्रे.पिता भूपेन्द्र रात्रे,माता अनुसुइया रात्रे, सरस्वती शिशुमंदिर चांपा जांजगीर,9 योगेन्द्र वर्मा पिता बंशीलाल वर्मा माता मिथिलेश वर्मा मुंगेली झपल,10 सुरज कुमार प्रजापति पिता जगदीश प्रजापति,माता प्रमीला प्रजापति, किरोड़ीमल रायगढ़,11 यूगेश कुमार केवर्त पिता कन्हैया कैवर्त माता जानकी कैवर्त भाकूर्रा बिलासपुर,12, राज पटेल माता सन्तोष पटेल शाकुन्तला पटेल सीएसईबी कोरबा 13, संदीप कुमार पिता सीताराम माता फुलेश्वरी..सेतगंगा मुंगेली ,14 अनूप भगत पिता रामेश्वर भगत माता सम्पति बाई जशपुर नगर ,15 विवेक प्रकाश माखन लाल माता वीना बाई..लाटाबोड़ बालोद,16 नरेन्द्र प्रजापति पिता रामेश्वर प्रजापति माता राजेश्वरी कोरबा 17, वैशाली पिता शैलेन्द्र माता कविता मुंगेली ,18 राहुल बरई पिता परन बरई माता योगमाया बरई कांकेर 19, सतीश कुमार पिता राम कुमार माता देवकी महासमुंद 20, क्षमा देवी राजपूत पिता विष्णु कुमार राजपूत माता चन्द्रप्रभा राजपूत मुंगेली 21 सुमित नायक पिता रामस्वरूप नायक माता रमाकांति नायक जांजगीर 22, तृप्ति देवांंगन पिता सीताराम देवांगन माता रुक्मणी देवांगन जांजगीर 23 मुस्कान पिता घनश्याम माता रामकुमारी कोरबा 24 श्रेष्ठ गुपात पिता विरेर्रेथा गुप्ता माता संगीता गुप्ता दुर्ग . 25 दीपा पिता दादू राम माता सूरज बाई कोरबा 26 विरेन्द्र सिंह राजपूत पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत माता रामरति राजपूत झापल मुंगेली,26 उदित कुमार देवांगन पिता पारस राम देवांगन माता प्रतिमा देवांगन गिरहोला कांकेर

close