दिग्गज नेता करेंगे कार्यकर्ताओं को रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

baithak_bjp1बिलासपुर—भाजपा के दिग्गज नेता 11 अगस्त को कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। िस दौरान संगठनात्मक विषयों समेत आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। बैठक करबला स्थित भाजपा कार्यालय में 11 अगस्त को 2 बजे से शाम तक चलेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि प्रदेश के दिग्गज नेता 11 अगस्त गुरूवार को दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान वरिष्ठ नेता संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों की योजना की जानकारी देंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया जाएगा।

       रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल,  भाजपा जिला प्रभारी हेमचंद यादव, सासंद लखनलाल साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री, गृहनिर्माण मण्डल चेयरमैन भूपेन्द्र सवन्नीष , अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित रहेंगे। सभी नेता कार्र्यर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे।

                                  बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सांसद, विधायक, मंत्री, निगम मंडल अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और सहसंयोजक, जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,  मोर्चा के जिलाध्यक्षए महामंत्री महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

Share This Article
close