दिग्विजय सिंह भाजपा के अंडर कवर एजेंट…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amit_jogiरायपुर—मरवाही विधायक अमित जोगी ने कांग्रेस महासचिव  दिग्विजय सिंह को बीजेपी का अंडर कवर एजेंट बताया है। अमित ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने बयानों से बीजेपी को हमेशा फायदा पहुचाए हैं। दिग्विजय सिंह के विवादित बयानो से बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलता है। दरअसल दिग्गी  केवल दिखावे का विरोध करते है. मन से बीजेपी के भक्त हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 जोगी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि  रायपुर एयरपोर्ट में दिग्विजय का दिया गया बयान भाजपा प्रेम को जाहिर करता है।बीजेपी नेताओ से गलबनिया एक बानगी है। प्रदेश में दिग्विजय के शिष्य भी अपने गुरु के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

                         अमित ने कहा की दोनों दलो की मिलीभगत के चलते जनता अपने को छला महसूस कर रही है । भाजपा सरकार जहां जनता का शोषण और दमन कर रही है…वहीँ विपक्ष में बैठी कांग्रेस के नेता जनता की आवाज उठाने में पूरी तरह से फेल हैं।

                  लोक सुराज अभियान का कांग्रेस ने एक भी जगह विरोध नही किया। नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री के साथ चौपाल लगाते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज़मीन विवाद से बचने सरकार के खिलाफ बोलने के बजाय जोगी पर निशाना साधते हैं। शराब बन्दी आंदोलन, भष्ट्राचार कमिशन खोरी, किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्ट्राचार के मुद्दे पर कांग्रेस का मौन सत्ता में भागीदारी को साबित करता है।

                 अमित जोगी ने कहा कि प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के आर्शीवाद से जनता कांग्रेस मैदान में है। दावा करता हूं कि जनता कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस पार्टी की जुगलबन्दी का हर मोर्चे पर जवाब देगी। सरकार बनाकर जनता को न्याय दिलाएगी ।

close