दिनेश को पांच लोगों ने मिलकर मारा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160915-WA0264बिलासपुर— सरवानी में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अनुसार मृतक ने उनके घर का जीना हराम कर दिया था। घर की बहू बटियो से छेड़छाड़ करता था। परेशान होकर उन्होने हत्या की है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                            सरवानी मार्ग पर नाले से लगी झाडियो में एक युवक की अर्ध जली लाश दो दिन पहले मिली थी। चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली की हरदी कला गांव की तरफ जाते हुए लाल रंग की गैलेमर घटना के दिन देखा गया । सूचना के आधार पर पुलिस ने आरटीओ से गाड़ी के मालिक को खोज निकाला। गाड़ी काठा कोनी निवासी दिनेश सूर्यवंशी की थी।

                              पुलिस ने काठा कोनी पहुंचकर दिनेश का पता लगाया। लोगों ने बताया कि दिनेश 11 सितम्बर से लापता है। पड़ोसियो के अनुसार दिनेश को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया है। हत्या और बलात्कार के आरोप में जेल से लौट चुका है। 11 सितम्बर को शिवचरण के साथ मोटर सायकल से कहीं गया था। इसके बाद वह वापस नही आया।

                       पुलिस ने जब गांव वालों को लाश दिखाया। लोगों ने मृतक की पहचान काठाकोनी निवासी दिनेश सूर्यवंशी के रूप में की। मृतक 5 साल पहले ही जेल से छूटा था। दिनेश का उसके पड़ोसी दिवाकर कौशिक और गांव के संतोष कौशिक से विवाद चल रहा था। शंका के आधार पर दोनो को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों ने बताया कि मृतक दिवाकर कौशिक  की  बहू बेटियो से छेड़छाड़ करता था।  मना करने पर मारपीट की धमकी देता था।

                                               संतोष ने बताया कि दिनेश से उसने 40 हजार रूपए लिये थे। रूपए लौटाने के बाद भी वह रूपयो की मांग करता था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था।  एक बार उसने बहुत मारा भी। संतोष ने बताया कि दिनेश गांव के सभी लोगो को मारने की धमकी और गाली गलौच करता था। पहले भी गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर चुका है। लोग उससे डरते थे। मृतक ने गांव की ही एक लड़की की इज्जत भी लूटी थी।

                       दिवाकर और संतोष कोशिक अपने साथियो के साथ दिनेश सूर्यवंशी के हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिवाकर का साला शिवचरण कौशिक काठाकोनी में रहने लगा। उसने दिनेश के साथ मेल जोल बढाया। इस दौरान दिवाकर कौशिक, संतोष कौशिक, श्याम कार्तिक कौशिक और एक नाबालिग एक दिन पहले सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदी कला गांव में शिवचरण कौशिक के घर पहुंच गये।

                               योजना के अनुसार घटना के दिन शिवचरण कौशिक और दिनेश एक साथ घूमने के लिए मोटर सायकल से निकले। दोनों को जाते हुए ग्रामीणों ने देखा था। दिनेश को लेकर शिवचरण अपने घर पहुचा। वहा पहले से ही घात लगाए दिवाकर कौशिक, संतोष कौशिक, श्याम कार्तिक कौशिक और नाबालिग ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दिनेश की गला दबाकर हत्या कर दी।

               हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ सरवानी ले गये। गांव के नाले के पास झुरमुट में शव को फेंक दिया। पहचान छुपाने के लिए शव के चेहरे को पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया। लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। शिवचरण ने दिनेश के चेहरे पर अपना शर्ट डाल दिया।

close