दिल्ली में पकड़या नटवर लाल… धोखा देकर 42 हजार का कराया पॉलिसी..7 लाख लोन दिलाने का किया था वादा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने पालिसी धोखाधड़ी के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अलग अलग नम्बर से पीड़ित को सात लाख रूपए लोन का लालच देकर 42 हजार से अधिक रूपया ऐक्सा इन्सोरेन्स में जमा कराया। चेक जमा होने के बाद सभी सम्पर्क नम्बर बन्द हो गए। पीड़ित संजय गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंकित शर्मा को दिल्ली स्थित उसके घर से धर दबोचा है।   

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              बीस जनवरी को पीड़ित संजय गुप्ता ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत की। पीड़ित संजय गुप्ता ने बताया कि डायरेक्टर आदित्य बिड़ला फायनेंस से चार अलग अलग नम्बर से फोन आया। फोन किसी पवन शुक्ला, वैभव श्रीवास्तव, कपिल शर्मा और तन्या का होना बताया गया। फोन पर जानकारी दी गयी कि यदि वह ऐक्सा इंसोरेन्स से  42 हजार 500 रूपए की पालिसी लेता है तो उसे सात लाख रूपए लोन लेने की अनुमति होगी। 

               अपनी शिकायत में पुलिस को प्रार्थी संजय गुप्ता ने बताया कि चेक से रूपया भुगतान किया। रूपया जमा करने के बाद सभी नम्बर बन्द हो गए। संजय गुप्ता की शिकायत पर अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को भी बताए गए सभी मोबाइल बन्द मिले। इसके बाद भारतीय एक्सा इन्सोरेन्स का पालिसी कोड़ नम्बर को खंगाला गया। पुलिस को जानकारी मिली कि पालिसी का एजेन्ट कोई अंकित शर्मा है। कमीशन उसी के खाते में जा रहा है।

             जानकारी के बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर तात्कालीन सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम और उनकी टीम को आरोपी को पकड़ने दिल्ली भेजा गया। अंकित शर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद शर्मा उम्र 30 साल को उसके घर से हिरासत लिया गया। अंकित शर्मा दिल्ली स्थित हाउस नम्बर बी 73 ताजपुर पाहारी बुध विहार सिब्बल सिनेमा थाना बदरपुर का रहने वाला है। 

              सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अंकित शर्मा से घटना में उपयोग किए गए मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 ,34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

TAGGED: , ,
close