दिशा मंच के बहाने शहीदों को नमन्

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160816-WA0010बिलासपुर—-हमेशा की तरह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिशा मंच की रविवार को उत्सव रैली निकली। रैली में नगर के विभिन्न समाजसेवक और संगठनों ने हिस्सा लिया। रैली शाम पांच बजे बाजपेयी मैदान तिलक नगर से निकलकर गांधी चौक में खत्म हुई।

.

दिशा मंच के कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकल और कार रैली निकलेगी। रैली के जरिए नगरवासियों को राष्ट्र भक्ति, देश की एकता अखण्डता, सद्भाव शांति और भाईचारे का संदेश दिया। अमर शहीदों को याद कर उनके सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया।

दिशा मंच की उत्सव  रैली में भारत माता के जयघोष से शहर का कोना कोना गूंज उठा। इस दौरान बाजे-गाजे, बैण्ड पार्टी में राष्ट्रीय गीत के धुन बचाए। देश भक्ति गीतों को गाया गया। उत्सव रैली गोलबाजार, जूना बिलासपुर होते हुए शाम सात बजे गांधी चौक पहॅुचे। गांधी चौक पर चुनिंदा कलाकारों ने राष्ट्रीय गीत- संगीत पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर शहीदों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और उनके समर्पण को सिर माथे पर लिया।
दिशा मंच के संयोजक नरेन्द्र बोलर ने बताया कि हमने कई साल से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी साझा संस्कृति को नई ऊंचाई देने का प्रयास किया है। दिशा मंच बिलासपुर का अपना मंच है। यहां राजनीति का कोई स्थान नहीं है। हमने रैली और कार्यक्रम के बहाने भारत माता के महान सपूतों के प्रति अपने भावनाओं को रखने का प्रयास किया है। कार्यक्रम को बिलासपुर की जनता ने पसंद किया है।

close