दिशा मंच ने गीत संगीत के साथ शहीदों को किया याद

BHASKAR MISHRA

IMG20170126192044 IMG20170126201042 बिलासपुर— गणतंत्र दिवस पर देश और प्रदेश के कोने कोेने में लोगों ने झण्डारोहण कर देश के अमर शहीदों और सेनानियों को याद किया। बिलासपुर में भी गणतंत्र दिवस पर जगह-जगह देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोहर टाकीज में दिशा मंच ने एक शाम अमर शहीद और गणतंत्र दिवस के नाम कार्यक्रम पेश कर बिलासपुरवासियों का दिल जीत लिया।कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य लोगों ने शिरकत किया।

                               दिशा दीजिए …दिशा लीजिए के साथ दिशा मंच का गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक शाम अमर शहीद और गणतंत्र दिवस के नाम को जमकर पसंद किया गया।  गीत संगीत कार्यक्रम में जमकर भीड़ देखने को मिली। मंच पर सभी वर्ग और नौकरीपेशा के साथ राजनेता और जनसामान्य लोगों ने देशभक्ति के गीत पेश कर भारत माता के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा को भेंट किया। देश के वीर जवानों और सेनानियों को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने साज के साथ गायकों के आवाज में अपनी आवाज को मिलाया। माहौल कुछ ऐसा बना कि लोग देर रात तक देशभक्ति गीतों में गोता लगाते रहे।

                                                कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र  बोलर ने बताया कि दिशा मंच बिलासपुर के एक एक नागरिक का मंच है। मंच को दो दशक से बिलासपुर का प्यार मिल रहा है। देशभक्ति का वातावरण तैयार करने के लिए ही मंच का गठन किया गया है। नरेन्द्र बोलर ने कार्यक्रम को सुनने पहुंचे सभी लोगों का आभार जाहिर करते हुए कहा कि हमें भारत भारतीय और भारतीयता पर नाज है। कार्यक्रम में भाजपा कांग्रेस और अन्य सभी दलों के नेताओं के अलावा पत्रकार और शिक्षा जगत से जु़डे लोग भी मौजूद थे। दिशा मंच के कार्यकर्ताओं ने सभी का बैंज लगाकर स्वागत किया।

           IMG20170126202950         देशभक्ति कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचने वालों में  पूूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,पुलिस विभाग के आलाधिकारी,कांग्रेस नेता महेश दुबे,शिक्षाविद बृजेन्द्र शुक्ला समेत शहर के व्यवसायी,गणमान्य लोगों के अलावा सरकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

                मंच से पेशेवर गायकों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी देशभक्ति गीत पेश कर भारत माता के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर किया। पत्रकार विरेन्द्र गहवई ने कर्मा फिल्म से हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए गीत पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी लोगों ने तालिया बजाकर विरेन्द्र की प्रस्तुती की तारीफ की। नरेन्द्र बोलर ने हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है गीत पेश कर श्रोताओं को वाह वाह कहने को मजबूर कर दिया। कवि प्रदीप के ऐ मेरे वतन के लोगों गीत को उपस्थित श्रोताओं ने ना केवल दिल से सुना बल्कि पेश करने वाली गायिका की जमकर तारीफ भी की।

                          कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शिरकत किया। कार्यक्रम का दौर देर रात तक चला। लोग एक पल के लिए भी स्थान नहीं छोड़ते हुए  देशभक्ति के गीतों का आनंद उठाया।

close