दीपक मिश्रा फिर बनाए गए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, झारखंड और पश्चिम बंगाल के होंगे प्रभारी

Shri Mi
1 Min Read

नई दिल्ली। आज नई दिल्ली से अखिल भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी हुई सुची अनुसार छत्तीसगढ़ से दीपक मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव के पद पर पुनः नियुक्त किया गया है।दीपक मिश्रा पिछले 5 सालों से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति में सचिव के तौर पर काम कर रहे है। उनके कार्यो से प्रभावित होकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें फिर से मौका देते हुए सचिव बनाया साथ ही झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी भी प्रभारी के तौर पर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दीपक मिश्रा ने इस नियुक्ति पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, उपाध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने दीपक मिश्रा को इस नियुक्ति पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close