दीपक साहू के सामने नहीं झुकुंगा-माखन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20160930163521 बिलासपुर— जिला पंचायत का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। माखन की अगुवाई में जिला पंचायत के असंतुष्ट सदस्य धीरे- धीरे एक होने लगे हैं। दीपक साहू की बेचैनी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। माखन ने दीपक पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ा बाधा बताया है।

                       अंसतुष्ट जिला पंचायत सदस्य माखन पटेल ने अध्यक्ष दीपक साहू पर तानाशाही का आरोप लगाया है। माखन पटेल के अनुसार दीपक साहू,समीरा पैकरा और पृथ्वीपाल ने मिलकर क्षेत्र 17 के जनता के साथ धोखा किया है। मै निर्दलीय जीतकर पंचायत आया था। लोगों के बहकावे में आकर भाजपा का सदस्य बन गया। भाजपा में आने से पहले दीपक ने आश्वासन दिया था कि क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। लेकिन मेरे क्षेत्र में दो साल बाद भी कोई काम नहींं हुआ है। जनता की समस्याओं को सुना नहीं जा रहा है।

                     आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए माखन पटेल ने बताया कि तीनों मिलकर मेरा माखौल उड़ाते हैं। इसलिए मैने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। अब मेरे ऊपर पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं। माखन साहू ने लेन देन का भी आरोप लगाया है। माखन के अनुसार शिक्षाकर्मियों के स्थानांतरण और नियुक्ति में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है।

            पत्रकारों से चर्चा करते हुए माखन ने बताया कि दो साल से मेरे क्षे्त्र में एक रूपए का काम नहीं हुआ है। दीपक साहू काम नहीं करने की धमकी भी देता है। बात-बात पर मत्री से शिकायत की बात की जाती है। अब मैने पार्टी छोड़ दी है…किसी से भी शिकायत करें..मुझे फर्क नहीं पड़ने वाला है। कौन लेन देन करता है के सवाल पर माखन ने बताया कि समय आने पर इसका भी खुलासा करूंगा।

                               दीपक को हटाने के सवाल पर माखन ने कहा कि मै अभी अकेला हूं। लोगों से लगातार संपर्क कर रहा हूंं। सब लोग मिलकर राय मशविरा करेंगे। आगे जो कुछ भी होगा देखा जाएगा।

65 हजार लोगों का आशीर्वाद

                           माखन ने बताया कि मेरे साथ 65 हजार जनता का आशीर्वाद है। 45 हजार पटेल मेरे साथ हैं। जनता के सहयोग से प्रशासन पर दबाव बनाउंगा। विकास की गंगा मेरे क्षेत्र में भी आएगी। मैं दो साल से अपमानित हो रहा हूं। अब ऐसा नहीं होगा। मैं निर्दलीय था…हूं…और रहूंगा। विकास के लिए आंदोलन करूंगा। धरना प्रदर्शन करूंगा। लेकिन दीपक के सामने नहीं झुकुंगा। IMG20160930170009

नहीं मिला इस्तीफा

               माखन पटेल ने इस्तीफा दिया है इसकी जानकारी मीडिया से मिली है। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि मुझे माखन का इस्तीफा नहीं मिला है। माखन से मिलकर मामले में स्पष्ट किया जाएगा। माखन की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जहां तक मुझे जानकारी है कि माखन पार्टी का जिम्मेदार कार्यकर्ता है। इस्तीफा जैसी बात मेरे सामने नहीं आयी है।

close