दीपावली बाद निगम चलाएगा वसूली अभियान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

town hall 1बिलासपुर—निगम में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर आयुक्त राकेश जायसवाल लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। लोगों की आवास आबंटन, अटल आवास साफ सफाई से संबंधित मूलभूत समस्याओं को सुना गया। आवास आबंटन संबंधित समस्याओं को योजना प्रकोष्ठ के अधिकारियों के हवाले किया गया। पात्रतानुसार आवास आबंटन की कार्यवाही का निर्देश दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बैठक में मुख्यमंत्री,मंत्री और कलेक्टर जनदर्शन से मिले आदेशों का निराकरण गंभीरता के साथ पूरा करने का निर्देश संबधित अधिकारियों को अपर आयुक्त ने दिया।

                        निगम की सम्पति कर,जलकर की समीक्षा करते हुये अपर आयुक्त ने राजस्व और जलकर प्रभारी को वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली करने को कहा। सम्पतिकर के लिए जमा किये जाने वाले चेक को निर्धारित समय मे जमा करने को भी कहा। अपर आयुक्त ने जल विद्युत एवं स्थास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दीपावली पर्व पर नगर की साफ सफाई व्यवस्था , विद्युत एवं जल व्यवस्था को दुरूस्त को कहा। जनदर्शन में उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, कार्यपालन अभियंता पी के पंचायती, युर्जीन तिर्की, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ ओकार शर्मा, राजस्व अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्ताव, लेखाधिकारी अनिवाश बापते सहित जल, विद्युत, उद्यान , नजूल , स्थापना, एन यू एल एम, योजनाप्रकोष्ठ विभाग प्रमुख उपस्थित थें।

close