दुष्‍कर्म-पॉक्‍सो अधिनियम के तहत मामलों के निपटारे के लिए एक हजार से अधिक विशेष अदालतों के गठन को मंजूरी

Shri Mi

नईदिल्ली।महिला और बाल विकास मंत्रालय ने दुष्‍कर्म और पॉक्‍सो अधिनियम के तहत मामलों के त्‍वरित निपटारे के लिए एक हजार से अधिक विशेष अदालतों के गठन को मंजूरी दे दी है। सरकारी विज्ञप्ति में बताया है कि विधि और न्‍याय मंत्रालय ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है और निर्भया कोष से संबद्ध समिति ने इसे मंजूरी दे दी है। इन अदालतों के गठन पर सात सौ सड़सठ करोड़ रूपए से अधिक की लागत आएगी। पहले चरण में नौ राज्‍यों में 777 विशेष अदालतें बनाई जाएंगी। दूसरे चरण में शेष 246 अदालतों का गठन किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close