दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू….मतदान दलों को दिया गया टिप्स…अधिकारियों से मिल रही नियम कायदों की जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—लोकसभा निर्वाचन को लेकर बिलासपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण विभिन्न केन्द्रों में दिया जा रहा हैष प्रशिक्षण कार्यक्रम में 8 हजार 623 मतदानकर्मी भाग ले रहे हैं।
              जिला प्रशासन से हासिल जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र मरवाही के मतदान दलों को पंडित देवकीनंदन नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तिलक नगर बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोटा के मतदान दलों को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,तखतपुर मतदान दलों को सीएमडी काॅलेज,बिल्हा और  विधानसभा के मतदान कर्मियों को बर्जेश मेमोरियलस, इंग्लिश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में दिया जा रहा है। जबकि बेलतरा के मतदान दलों को शहीद अविनाश शर्मा कन्या शाला नूतन चैक सरकण्डा और मस्तूरी के मतदान दलों के लिए शासकीय ई.राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
                                 विधानसभावार नियुक्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों के दायित्व, मतपत्र लेखा भरना, पीठासीन अधिकारी के डायरी भरना और अन्य विभिन्न दस्तावेजों की जानकारी दी गयी। ईवीएम मशीन की सीलिंग, माॅकपोल, माॅकपोल प्रमाण पत्र के बारे में बताया गया। माॅकपोल मतदान केन्द्र में मतदान प्रारंभ होने के एक घण्टा पहले यानि सुबह 6 बजे होगा। माॅकपोल के समय सभी मतदान अधिकारी और मतदान अभिकर्ताओं की रहने की जानकारी दी गयी।
                    प्रशिक्षण के दौरान बताया जा रहा है कि  अनुपस्थित, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के लिये क्या प्रक्रिया की जानी है। टेण्डर वोट, चैलेंज वोट के संबंध में क्या कदम उठाए जांएंगे के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण केन्द्रों में मतदान दलों को निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। मतदानकर्मियों को  फार्म भरकर जमा करना होगा।
TAGGED: , ,
close