दूसरे दौर की गणना में अमर पीछे…शैलेश पाण्डेय को 291 वोट की बढ़त….अंतिम चरण में तीसरे दौर की गणना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- निकाय मंत्री अमर अग्रवाल दूसरे दौर की गणना की घोषणा के बाद शैलेश पाण्डेय से कुल 291 मतों से पीछे हैं। तीसरे दौर की गणना अंतिम चरण में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बिलासपुर विधासभा से दूसरे राउण्ड की गणना में  कांंग्रेस नेता शैलेश पाण्डेय को बढ़त मिली है। शैलेश पाण्डेय ने पहले दौर की गणना में कुल 4282 मत हासिल किया है। जबकि दूसरे दौर में पाण्डेय को 3386 मत मिले हैं। दोनों दौर को मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी ने कुल 7568 मत हासिल किया है।

       जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल को पहले दौर की गणना में 3500 मत मिले हैं। दूसरे दौर की गणना के बाद 3777 मत मिलने की जानकारी है। दोनों दौर को मिलाकर अमर अग्रवाल ने कुल 7277 मत हासिल किया है।

                             बिलासपुर विधानसभा से दूसरे राउण्ड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी पर कुल 291 मत की बढ़त मिली है।

close