VIDEO-कहां कहां पुलिस कप्तान ने किया पदभ्रमण..200 से अधिक लोगों पर कार्रवाई ..एसपी ने निर्देशों का पालन कराने क्या कहा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल यकायक कलेक्टर आदेश का पालन कराने शहर के सड़क पर उतर गए। इस दौरान पुलिस के राजपत्रित अधिकारी पुलिस कप्तान के साथ शहर के मुख्य चौक चौक चौराहों और सड़कों पर पदभ्रमण किया। पुलिस कप्तान ने पदभ्रमण के दौरान थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कलेक्टर आदेश को कड़ाई के साथ पालन किए जाने का निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल आज यकायक सरकन्डा पार पदयात्रा कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। साथ अधिकारियों ने भी एसपी के साथ सड़कों की दूरियों को नापा। इस दौरान बिना मास्क आने जाने वालों पर जमकर चालानी कार्रवाई की गयी। दुकानों में भी धावा बोलकर लोगों को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना ठोंका गया। 

                                पुलिस कप्तान सबसे पहले अरपा पार महामाया चौक और सीपत चौक का क्षेत्र की सड़कों पर पद भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को ना केवल रोका। बल्कि कलेक्टर आदेश की जानकारी देते हुए कोरोना प्रकोप के बारे में बताया। मास्क नहीं लगाने वालों से 5 सौ रूपयों की दर से जुर्माना लगाया। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं मानने वालों से दो रूपयों का चालान किया गया।

              अधिकारियों के साथ पुलिस कप्तान राजकिशोर नगर और लिंगियाडीह क्षेत्र का भ्रमण किया। वसंत विहार के सामने शासन के गाइड लाइन को नहीं मानने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया। इस दौरान दुकानदारों से लेकर आने जाने वालों के बीच हलचल मच गयी। पकड़े जाने पर कई लोगों ने मास्क और सोशलडिस्टेंसिंग को कड़ाई से पालन किये जाने की बात कही।

                  प्रशांत अग्रवाल ने गोल बाजार, शनिवचरी रपटा क्षेत्र, और सदर बाजार में भी अधिकारियों के साथ सड़कों को नापा। पुलिस गश्ती के दौरान लोगो में हलचल देखने को मिली। दुकानों के सामने बेतरतीब खड़े लोगों ने आनन फानन में ना केवल मास्क लगाना शुरू कर दिया। बल्कि सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन करते हुए नजर आने लगे।

                  एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि इस दौरान दो से अधिक लोगों पर जुर्माना  लगाया गया। बिना मास्क वालों से 500 और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं पाए जाने वालों से 200 रूपये वसूला गया।

होगी सख्त कार्रवाई

                    पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लोगों को कोरोना से बचने के बारे में इस दौरान जानकारी दी गयी है। बताया गया है कि फिलहाल संक्रमण से बचने के लिए सभी को हर हाल में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। बावजूद इसके यदि लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। तो महामारी अधिनियमक के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को देख भागते नजर आए लोग

                सड़क पर पुलिस प्रमुख और आलाधिकारियों को देखते ही लोग सड़कों से इधर उधर भागते नजर आए। खासकर दुकानों के सामने खडे लोगों में हड़कम्प की स्थिति देखने को मिली। दुकानों में पहुंचकर अधिकारियों ने समदाइश दी कि बिना मास्क किसी को सामान की बिक्री ना की जाए। यदि नियम तोड़ते कोई पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

TAGGED:
close