देर रात्रि अमित जोगी अपोलो रिफर…सिम्स डॉक्टरों ने खड़ा किया हाथ…हालत गंभीर…कार्यकर्ताओं में हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मरवाही पूर्व विधायक अमित जोगी को सिम्स के डॉक्टरों ने देर रात करीब 12 बजे अपोल रिफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि जोगी की हालत गंभीर है। लगातार अवचेतन की स्थिति में बने हुए हैं। प्रारम्भिक उपचार और जरूरी टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने शुभचिन्तकों को तत्काल अपोलों जाने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पारिवारिक मित्रों ने सिम्स डॉक्टरों की निगरानी में अपोलो में भर्ती कराया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                बताते चलें कि गोरखपुर जेल में अचानक बीपी लो और अन्य परेशानियों के मद्देनजर अमित जोगी को इलाज के लिए शुक्रवार को गोरखपुर उप जेल गौरेला स्थित सेनेटोरियम में भर्ती कराया गया। जरूरी जांच के बाद दोपहर को डॉक्टरों ने जोगी को सिम्स के लिए रिफर किया। अमित जोगी करीब 10 बजे आस पास सिम्स पहुंचे। इसके पहले उन्हें एम्बुलेन्स से सीधे केन्द्रीय जेल ले जाया गया था।

                 सिम्स में भर्ती होते ही डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। जोगी को मास्क समेत आईसीसीयू में दाखिल कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने तात्कालीन समय  बताया कि  फिलहाल अमित जोगी ऑब्जरवेशन में है । छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के आईसीसीयू में दाखिल किए जाने के बाद अमित जोगी का इलाज कर रहे डॉ अमित ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि वह पूरी तरह से होश में है। पुराना बीपी का मर्ज है । अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन पर रखा गया है। कार्डियक टेस्ट और ईसीजी नॉर्मल है। सेटल होने के बाद आगे के इलाज के लिए प्लान किया जाएगा। लेकिन थोड़े थोडे अन्तराल में अमित जोगी अवचेतन अवस्था में जा रहे हैं।

                      देर रात्रि करीब 12 बजे जानकारी मिली कि सिम्स के चिकित्सकों ने जोगी की स्थिति को देखते हुए अपोलो रिफर कर दिया। फिलहाल डॉक्टरों से सम्पर्क नहीं पायी कि आखिर क्या गंभीर वजह थी कि अमित जोगी को अपोलो रिफर करना पड़ा है। जानकारी मिली है कि जोगी को न्यूरो समस्या है। साथ ही लगातार आ रहे पसीना को रोका नहीं जा सका है। चूंकि सिम्स में संसाधनों को लेकर थोड़ी बहुत समस्या है।

   सूत्रों की माने तो सिम्स में इलाज के दौरान जोगी की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इस दौरान अमित जोगी की तुलना में डॉक्टरों को ज्यादा पसीना बहने लगा। रोग नियंत्रित नहीं होते देख डॉक्टरों ने जोगी को सिम्स रिफर किया है। फिलहाल जोगी को अपोलो में इमरजेन्सी वार्ड में रखा गया है। अपोलो चिकित्सक लगातार डायग्नोस कर रहे हैं।

close