VIDEO-देर रात इंदिरा सेतु से युवक की अरपा में छलांग..112 समेत मौके पर पहुंची पुलिस,SDRF की टीम..सुबह तक नहीं मिली युवक की जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- बीती रात करीब 12 बजे एक युवक इंदिरा सेतु से अरपा नदीं में छलांग लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर 112 की टीम समेत सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वस्तुस्थिति की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने अरपा तट पर काफी छानबीन की। लेकिन युवक का कहीं अता पता नहीं चला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बीती देर रात करीब 12 बजे एक युवक ने इंदिरा सेतु से देखते ही देखते छलांग लगा दिया। युवक को छलांग लगाते देखने के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। मौके से कुछ दूर महामाया चौक पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा चन्द्राकर ने बताया कि युवक का नाम दीपक साहू है। दीपक के पिता का नाम वेदूराम साहू है। दीपक की उम्र करीब 22 साल है। 

                  दीपक साहू अशोक नगर सरकंडा का रहने वाला है। कृष्णा चन्द्राकर ने बताया कि घटना के समय हम लोग महामाया चौक से सेतु के पास ही थे। इसी दौरान युवक तेजी से आया और देखते ही देखते उफनती अरपा नदी में छलांग लगा दिया।

                  घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और 112 टीम को दी गयी। कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गयी।

            मामले में सिटी कोतवाली थानेदार मोहम्मद कलीम ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम अरपा तट पर देर रात तक सर्च अभियान चलायी। लेकिन युवक का कहीं अता पता नही चला। सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

 

close