देर रात तक चला हास्य व्यग्य का दौर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ntpc_laughterबिलासपुर—एनटीपीसी सीपत स्थित मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग ने 14 मई को रंगारंग अखिल भारतीय हास्य कवि-सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीपत स्टेशन प्रमुख असीम कुमार सामन्ता समूह महाप्रबन्धक  विशेष रूप से उपस्थित हुए। हास्य कवि सम्मेलन का आंनद  डी. सेन महाप्रबन्धक प्रचालन एवं अनुरक्षण, के.वी.के. विश्वेश्वर महाप्रबन्धक ईंधन प्रबन्धन, डी. पॉल महाप्रबन्धक प्रचालन, के.वी. प्रसाद समेत परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और परिवार के सदस्यों ने उठाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                            कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कवियों ने काव्य पाठ किया। प्रताप फौजदार आगरा, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, राजेन्द्र मालवीय इटारसी, सुदीप भोला जबलपुर की कविताओं को लोगों को जीत लिया। काव्य पाठ प्रक्रिया के पहले आयोजकों ने मुख्य अतिथि असीम कुमार सामन्ता पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने भी आमन्त्रित कवियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
                                 मुख्य अतिथि असीम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर काव्य निशा का स्वागत किया।  डॉ. अविनाश पाठक सहायक प्रबन्धक राजभाषा ने स्वागत-भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने समस्त कवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कृति का विकास संस्कारों से होता है। संस्कार गढ़ने में कविता की भूमिका अहम है।
                                         राजेन्द्र मालवीय ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं। सुदीप भोला ने अपनी रचनाओं से सबको लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कवि दिनेश रघुवंशी ने हास्य की फुहारों से सबको सराबोर किया। इस दौरान कवियों ने कुछ देशभक्तिपूर्ण गम्भीर रचनाओं का भी पाठ किया।
close