देवताओं के खिलाफ अश्लील पोस्ट डालने की शिकायत..तोरवा थाने में अपराध दर्ज..शिकायतकर्ता ने कहा.. अभद्र टिप्पणी बर्दास्त नहीं करेंगे

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— देवरीखुर्द निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर फेसबुक में हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और फोटो डालने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। शिकायत कर्ता ने अरशद पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 दोपहर को देवरीखुर्द निवासी सुरजीत सिंह तोरवा थाना पहुंचकर बताया कि अरशद नाम का व्यक्ति फेसबुक में हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टीप वाले पोस्ट डाला है। जिसमें ब्रम्हा,विष्णु, राम, कृष्ण राधा और सीता के खिलाफ अनर्गल और अश्लील बातें लिखी गयी है।

           सुरजीत ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह मैने फेसबुक खोला। इसी दौरान पोस्ट और चित्र को पढने और देखने को मिला है। पोस्ट में देवताओं के खिलाफ अश्लील गालियों का भी प्रयोग किया गया है। इस प्रकार की पोस्ट से हिन्दू भावनाओं को चोट पहुंची है। ऐसे पोस्ट को हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सुरजीत सिंह ने बताया कि अरशद एक समय तोरवा में रहा करता था। आजकल रायपुर में निवास करता है।

                  पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर आरोपी अरशद के खिलाफ आईपीसी की धारा 504,505(2) 153-A, 295 A के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

TAGGED:
close