देवेन्द्र और आवटी को नई जिम्मेदारी.. वेटरन क्रिकेट के बनाए गए अध्यक्ष और सचिव…दोनों ने किया सहयोग का वादा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट संघ के निर्दश पर  वेटरन क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए नए अध्यक्ष और चुनाव किया गया। देवेंद्र सिंह को वेटरन क्रिकेट संघ का अध्यक्ष और नारायण आवटी को सचिव नियुक्त किया गया है। फैसला सर्व सम्मति से लिया गया।
 
            वेटरन क्रिकेट संघ बिलासपुर की जिम्मेदारी अब देवेन्द्र सिंह और नारायण आवटी के कंधों पर रहेगी। सर्वसम्मति से क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी देवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष और नारायण आवटी को सचिव निर्वाचित किया गया है।
 
                 वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी देवेंद्र सिंह विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्हे टीम की कप्तानी का भी अवसर मिला। देवेन्द्र ने बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा क्रिकेट संघ बिलासपुर की प्रगति के लिए काम किया है। बिलासपुर क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में देवेन्द्र सिंह का नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है।
 
                   वेटरन क्रिकेट संघ बिलासपुर के नव नियुक्त सचिव नारायण आवटी  बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ खिलाड़ी रह चुके हैं। आवटी ने 1966 से 1978 तक विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा उन्होने डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट के लिए काम किया है।
 
                  वेटरन क्रिकेट संघ बिलासपुर के नए अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का  राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सभी क्रिकेट संघ के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल, सुशांत राय, महेन्द्र गंगोत्री, ओपी यादव, भूपेंद्र पांडेय , अपूर्व भंडारी, शब्बीर अली रिजवी, कमल सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।
 
                           देवेंद्र सिंह को वेटरन क्रिकेट संघ बिलासपुर के नए अध्यक्ष और नारायण आटटी को सचिव बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विंटेश अग्रवाल,  आलोक श्रीवास्तव, अनुराग बाजपाई, सुशांत राय,महेन्द्र गंगोत्री, आशीष शुक्ला, रितेश शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, भूपेंद्र पांडेय, कमल घोष, राजेश शुक्ला, टी साई कुमार, वर्धुअन्ना, वैभव ओ्त्तलवर, बुरहानुद्दीन शब्बीर अली रिजवी, कमल सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
 
                          यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close