देशी कट्टा के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार..जमानत पर था बाहर..बड़ी वारदात को देने के फिराक में पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—– सिरगिट्टी पुलिस ने देशी कट्टा के साथ आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट के आरोप में कुछ दिनों पहले जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिनों पहले ही जमानत में जेल से बाहर आया था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को यदुनन्दन नगर से हिरासत में लेने के बाद आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और आर्म्स एक्ट की धारा 26, 27 के तहत दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप से मिली जानकारी के अनुसार यदुनन्दन नगर क्षेत्र से जानकारी मिली कि संदीप दुबे ऊर्फ बालू लोगों को कट्टा दिखाकर डरा धमका रहा है। गुण्डागर्दी और लूटपाट की धमकी दे रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। संदीप दुबे ऊर्फ बालू को गिरफ्तार किया गया। देशी कट्टा भी बरामद किया गया।

            उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि तिफरा स्थित यादव मोहल्ला में 14 नवम्बर को लोग भजन कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी संदीप दुबे ऊर्फ बालू आया। उसने मंदिर में जल रहे दिया को लात मारकर गिरा दिया। मोहल्लेवासियों ने ऐसा करने से मना किया तो संदीप दुबे ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी दी।  इसके बाद उसने कट्टा दिखाकर लोगों को लात घूंसो से मारना शुरू कर दिया।  लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हुए। 

                          पूछताछ के दौरान आरोपी बालू ऊर्फ संदीप दुबे ने बताया कि  देशी कट्टा एक बिहारी ड्रायवर से 3000 रूपए में खरीदा है। महामाया तालाब में दो जिन्दा कारतूस फेंका है। इसके बाद गोताखोरों ने तालाब में छानबीन की। लेकिन कारतूस को बरामद नहीं किया जा सका। काल डिटेल के आधारा पर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

                पुलिस के अनुसार आरोपी बालू पर हत्या मामले में सजायाफ्ता बदमाश तारन निर्मलकर के साथ घर में घुस कर लूटपाट और मारपीट करने का आरोप है। मामले में एक महीने पहले ही जेल भेजा गया था। जमानत में रिहा होने के बाद बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था।

close