देशी के साथ अंग्रेजी शराब बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार..लैटटॉप चोरी का आरोपी भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने लैपटाप चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह सकरी पुलिस शराब की अवैध बिक्री और परिवहन करते दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस को आरोपियों के पास से अंग्रेजी और देशी समेत कुल 42 पाव शराब पकड़ने में सफलता मिली है।
 
                         सकरी पुलिस ने शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाकर दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2), 59(क) का अपराध दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का नाम राजकुमार साहू और संजय यादव है। दोनों भरनी के निवासी हैं।
 
                 मुखबीर की सूचना पर सकरी पुलिस ने मोटर साकयक की घेराबन्दी कर दो व्यक्तियों को शराब का परिवहन करते पकड़ा है। आरोपियों को चोर भट्टी कलां के पास रोक जांच पड़ताल की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम राजकुमार साहू संजय यादव बताया। दोनों के पास से काले रंग के बैग मं 32 गांव अंग्रेजी और 10 भाव देसी प्लेन शराब बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी की धारा  34 (2), 59(क) का अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के हवाले कर मोटरसयाकल भी जब्त किया गया है।
 
लैपटॉप चोरी का आरोपी पकड़ाया
 
                      सरकन्डा पुलिस ने लैपटाप की चोरी प्रकरण में एक नाबालिग समेत दो लोगों धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम नन्द किशोर राजपूत है। दूसरा आरोपी नाबालिग है। मामले में चांटीडीह निवासी अकरम कुरैशी ने अपराध दर्ज कराया था।          
close